Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:27 AM IST

घर में स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं तो इस तरह रखें उसे सुरक्षित

अगर आप भी स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं तो खुद को और डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए हमारे इन टिप्स का मदद ले सकती हैं।  
Updated:- 2020-09-25, 18:40 IST
image

समय के साथ हर कोई अपने आप को अपग्रेड रखना चाहता है। लगभग हर कोई इस बदलती दुनिया के साथ ऑफिस से लेकर घर तक स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करने लगा है। हाथों में स्मार्ट वाच घर में स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फ्रीज़ जैसे कई अन्य चीजों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। ये स्मार्ट डिवाइस ज़िन्दगी को आसान तो बनाती ही है साथ में समय भी बचता है, लेकिन हर चीज के दो पहलू होते हैं। एक अच्छा और एक बुरा। आप बड़े आराम से स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं लेकिन, क्या कभी इससे होने वाली नुकसान के बारे में सोचा है। आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिससे आप खुद को और इन स्मार्ट डिवाइस से सुरक्षित रख सकती हैं और इन स्मार्ट डिवाइस को भी। 

डिवाइस ब्रांड का होना चाहिए 

smart devices at home inside

स्मार्ट डिवाइस और खुद को सुरक्षित रखना है तो सबसे पहले आप लोकल डिवाइस को नो बोले। लोकल स्मार्ट डिवाइस आपको कभी भी धोखा दे सकती है। ब्रांड के प्रोडक्ट्स लोकल कंपनी के मुकाबले सुरक्षित होते हैं। सिक्योरिटी के मामले भी सही होते हैं। कई ब्रांड स्मार्ट डिवाइस में आपको बैक-अप भी देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gadgets और Tools जो आपकी सिंगल लाइफ को बनाए और बेहतर

पासवर्ड का सही होना 

smart devices at home tips inside

आजकल लगभग हर स्मार्ट डिवाइस में पासवर्ड सेट रहता है। आप जब भी कोई स्मार्ट डिवाइस ख़रीदे तो उसका पासवर्ड ज़रूर बदले। पासवर्ड आप हमेशा अनोखा ही रहे, ताकि कोई उसे हैक नहीं कर सके। यूजरनेम और पासवर्ड को समय-समय पर बदले रहना भी आपको सुरक्षित रख सकता है। प्राइवेसी पॉलिसी की टर्म्स पर भी ध्यान रखें। (इंटरनेट पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए टिप्स)

 

नेट का सही होना 

tips while using smart devices at home inside

अगर आप स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपका नेट भी सही होना चाहिए। आप ये ज़रूर चेक कर लें कि जिस नेट का इस्तेमाल आप कर रही हैं क्या वो सिक्योरिटी के मामले में सही है या नहीं। कभी-कभी लोकल नेटवर्क के माध्यम से भी स्मार्ट डिवाइस को हैकर्स हैक्स कर लेते हैं। इसलिए आप जब भी किसी नेट से स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट करें साइबर सिक्योरिटी का ज़रूर ध्यान रखें। (नया फोन खरीदते समय इन चार फीचर्स पर जरूर करें फोकस)

 

इसे भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान 

सिंगल हैंड इस्तेमाल 

know while using smart devices at home inside

कई स्मार्ट डिवाइस ऐसे होते है जिसे सिंगल हैंड इस्तेमाल करना ही सही होता है। कई बार किसी डिवाइस को घर के सभी सदस्य इस्तेमाल करने लगते जिससे जल्द ही ख़राब होने का डर रहता है। इसलिए आप किसी भी स्मार्ट डिवाइस को कोशिश करें सिंगल हैंड इस्तेमाल करने का। (महिलाएं बेहतरीन कोर्स से बना सकती हैं करियर)

इसे भी ध्यान रखें

  • ऑनलाइन शॉपिंग करते समय स्मार्ट डिवाइस के बारे में पूरी जानकारी रखें।
  • स्मार्ट डिवाइस का समय-समय पर सर्विस भी कराते रहे।
  • अगर एप्स से स्मार्ट डिवाइस चलता है तो समय-समय पर टू-फैक्टर वैरिफिकेशन ज़रूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@images.idgesg.net,internetofbusiness.com,zukinrealtyinc.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।