जानिए दुनिया भर के अजीबो-गरीब रीति-रिवाजों के बारे में

कहीं बंदरों के लिए दस्तरख्वान सजते हैं, तो कई ऊंटों को आपस में लड़ाया जाता है। देश-विदेश के ऐसे अजीब रीति-रिवाजों के बारे में जानें।

Ankita Bangwal
carzy and weird customs all over world

यात्रा करने के दौरान हम ऐसे कई अनुभवों से गुजरते हैं, जो हमारे लिए नए होते हैं। स्ट्रेंज कस्टम, ट्रेडिशनल पोशाक और रहने-सहने के अलग तरीकों को देखना एक नया अनुभव ही तो है। दुनिया में कई अद्भुत स्थान लंबे समय से अपनी अजीब प्रथाओं और परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। आप और हम जैसे लोग जो इन जगहों को ट्रैवल कर रहे हैं, वे इन रीति-रिवाजों को वर्जित या अमानवीय मान सकते हैं। लेकिन इन परंपराओं से जुड़े लोग, इन मान्यताओं के पीछे के अर्थ को सही मानते हैं और उनकी सराहना करते हैं। देश-विदेश के ऐसे ही कई अजीब और गरबी परंपराओं से हम आपको आरज रूबरू करवाएंगे।

हाका, न्यूजीलैंड

haka dance by maori people traditions around world

न्यूजीलैंड में माओरी समुदाय एक अलग और अद्भुत तरीके का रिचुअल मनाता आ रहा है। माओरी कल्चर में एक अजीब तरह का डांस किया जाता है, जिसे हाका कहते हैं। जब विरोधियों में किसी तरह का भय या डर पैदा करना होता है, तो ये लोग जोर से पैरों को पटकते हैं, डरावने चेहरे बनाते हैं, जोर-जोर से आवाज निकालते हैं और हाउलिंग करते हैं। हाका लंबे समय से पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा किया जाता रहा है। न्यूजीलैंड की खेल टीमों के अपने अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले हाका प्रदर्शन करने की प्रथा ने हाका को दुनिया भर में अधिक व्यापक रूप से जाना जाता है। यह परंपरा 1888-89 के न्यूजीलैंड मूल फुटबॉल टीम के दौरे के साथ शुरू हुई थी।

कैमल रेसलिंग, तुर्की

camel wrestling in turkey weird tradition in the world

ऊंट की लड़ाई की शुरुआत 1000 साल पहले प्राचीन तुर्की के जनजातियों के बीच हुई थी। ऊंट भी जंगली में कुश्ती करते हैं, इसलिए यह प्रथा पहले खानाबदोशों द्वारा आयोजित किए जाने से पहले हुई थी। 1920 के दशक में तुर्की नेशनल एविएशन लीग ने तुर्की सरकार के लिए विमान खरीदने के लिए कैमल फाइट्स को फंडराइज़र के रूप में आयोजित किया था। यह तुर्की के ईजियन क्षेत्र में सबसे आम है, लेकिन मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में भी इस खेल को खेला जाता है। कई पशु अधिकार संगठनों ने इस प्रथा की आलोचना भी की है।

इसे भी पढ़ें : इन 9 देशों में है न्यू ईयर के अलग रीति-रिवाज, कहीं तोड़ते हैं प्लेट तो कहीं करते हैं इससे भी अजीब काम

टूथ फाइलिंग, इंडोनेशिया

tooth filing weird tradition in bali

नई-नई दुल्हन को अगर कहा जाए कि चलिए आपके दांत फाइल करने हैं, तो कैसा लगेगा? है न अजीब, लेकिन यह एक परंपरा है, जो इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों ने कई सालों से निभाई जा रही है। इंडोनेशिया के बाली में शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन दोनों को अपने दो दांत फाइल करवाने पड़ते हैं। कहा जाता है कि यह किसी भी बुरी ताकतों या लालच, क्रोध, मूर्खता, भ्रम, ईर्ष्या और नशे जैसी गलत चीजों को जोड़े से दूर रखने के लिए किया जाता है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन अपनी लार को छोटे से नारियल के टुकड़े में लगाते हैं। समारोह के तीन दिन बाद जिस नारियल के फल में लार होती है उसे समुद्र या नदी में फेंक दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Universal Day of Culture: देश-विदेश में हैं शादी से जुड़े ये 5 अजीबो-गरीब रिवाज

मंकी बुफे, थाईलैंड

moneky buffet festival in thailand

कई रेस्तरां और होटलों में बुफे की सुविधा तो आपने देखी होगी, लेकिन यह भारत में तो सिर्फ लोगों के लिए होता है। किसी जानवर के लिए बुफे लगने वाली बात थोड़ी अजीब लगती है। मगर आपको बता दें कि थाईलैंडके लोपबुरी में यह एक फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल मनाया जाता है और इसके दौरान आयोजक बंदरों के लिए एक भव्य दावत तैयार करते हैं जिसमें ताजे फल, सलाद और थाई डेजर्ट शामिल होते हैं। इस क्षेत्र की विरासत माने जाने वाले जानवरों को देखने में रुचि रखने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक स्थानीय व्यवसायी द्वारा त्योहार की स्थापना की गई थी।

ऐसे ही कई देश हैं, जहां अतरंगी परंपराओं और प्रथाओं को न सिर्फ मानते हैं, बल्कि उन्हें मनाया भी जाता है। स्थानीय लोगों के दिल में इन परंपराओं के लिए अपनी आस्था भी है। कुछ रीति-रिवाजों को सुनकर अजबी लगता है, तो कुछ को सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं।

हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आप भी ऐसी अन्य अतरंगी परंपराओं, रीति-रिवाजों और प्रथाओं के बारे में जानते हैं, तो हमारे साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रह जिंदगी से।

Image Credit: ipinimg, reutersmedia, getlostmagazine

Recommended Video

Disclaimer