Universal Day of Culture: देश-विदेश में हैं शादी से जुड़े ये 5 अजीबो-गरीब रिवाज

Universal Day of Culture: क्या आपने सुना है कि कहीं बारात का स्वागत टमाटर से किया जाए या दूल्हे को शादी से पहले सन्यासी बनने की सलाह दी जाए, जानिए देश विदेश के अजीबो-गरीब शादी से जुड़े रीति रिवाज। 
Updated:- 2020-04-14, 17:54 IST
weird wedding rituals around the world

शादी की किसी सेरेमनी में जाना बहुत अच्छा लगता है। दो लोगों का मिलन देखना, अलग-अलग रीति-रिवाज देखना बहुत अच्छा लगता है। हर इलाके, जाति, धर्म का शादी को लेकर अलग तरह का रिवाज होता है। कई को देखकर हमें अच्छा लगता है और कई को देखने के बाद हमें लगता है कि आखिर ये रिवाज क्यों माने जा रहे हैं। ऐसे ही शादियों में कई अजीबो-गरीब रिवाज भी होते हैं जिन्हें सुनकर शायद आपको हंसी आ जाए। 15 अप्रैल को यूनिवर्सल डे ऑफ कल्चर मनाया जाता है और इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही अजीबो-गरीब रिवाज।  

1. दूल्हा-दुल्हन को किया जाता है परेशान 

ये रिवाज है फ्रांस का जहां नए जोड़े के दोस्त, रिश्तेदार आकर रात में उनके कमरे और घर के बाहर आवाज़ निकालना शुरू कर देते हैं। वो गाना-बजाना करते हैं उसके साथ ही साथ वहां पर ज़ोर-ज़ो से ड्रम भी बजाए जाते हैं। नए दूल्हा-दुल्हन को घर से बाहर आकर इन्हें खाना-पीना और कई मामलों में पैसे भी देने पड़ते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो अगर दूल्हा-दुल्हन इन आगंतुकों को इग्नोर करें तो कई बार ये लोग घर में घुसकर दूल्हे को उठाकर भी ले जाते हैं। अब हुआ ना ये अजीब रिवाज।  

इसे जरूर पढ़ें- अपनी शादी में ये सात नई कस्में लीजिए और अपनी मैरिटल लाइफ को हैप्पी बनाइए 

2. जितनी मोटी दुल्हन उतना अच्छा

मॉरिटानिया में ये रिवाज है कि जितनी मोटी लड़की है उतनी अच्छी। इसलिए कई बार तो माता-पिता अपनी बेटियों को 'फैट कैम्प्स' में भेजा जाता है ताकि वो वजन बढ़ा सकें। इस ट्रेडिशन को Leblouh कहा जाता है। कई लड़कियों को तो जबरदस्ती खाना खिलाया जाता है ताकि उनका वजन बढ़ सकते। ऐसे में लड़कियों को स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं भी हो जाती है। पर फिर भी इस देश का यही रिवाज है।  

african wedding rituals

3. दूल्हा-दुल्हन पर पोती जाती है कालिख 

नजर न लगने के लिए काला टीका लगाया जाता है। लेकिन स्कॉटलैंड में तो दूल्हा-दुल्हन पर पूरी की पूरी कालिख पोत दी जाती है। ये शादी का रिवाज इसलिए किया जाता है ताकि दूल्हा-दुल्हन को शादी की कठिनाइयों का सामना करने में दिक्कत न हो। उन्हें कई अजीबो-गरीब चीज़ों से नहलाया जाता है। ये स्कॉटलैंड के ग्रामीण इलाकों में अक्सर किया जाता है।  

scotish wedding rituals

4. 3 दिन तक बाथरूम नहीं जा सकते दूल्हा-दुल्हन 

ये बहुत ही अजीब रिवाज समझ आता है, लेकिन बोर्नियो के टाईडॉन्ग (Tidong) जाति के लोगों का यही रिवाज है। उन्हें तीन दिन तक बाथरूम नहीं जाने दिया जाता यानी उन्हें खाना-पीना भी न के बराबर दिया जाता है। इसके अलावा, उनपर पहरा देने के लिए समाज के बड़े-बुजुर्ग मौजूद रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर ये लोग शादी के तुरंत बाद बाथरूम गए तो उन्हें बहुत बदनसीबी का सामना करना पड़ेगा।  

borneo wedding rituals

5. सिर पर मिट्टी के बर्तन रखकर छूने होते हैं पैर 

ये बिहार के कई इलाकों का रिवाज है। शादी के बाद सास बहु के सिर पर मिट्टी के घड़े रखती है और दुल्हन को उन्हें सिर पर लिए ही घर के बड़ों के पैर छूने होते हैं। इस रिवाज के लिए ये माना जाता है कि जितनी अच्छी तरह से दुल्हन सिर पर घड़े रख कर सबके पैर छुएगी उतनी ही अच्छी तरह से वो घर में रच-बस जाएगी। 

 

6. आलू और टमाटर से होता है बारात का स्वागत 

बारात का स्वागत हमेशा आरती की थाली से नहीं बल्कि टमाटर आदि से की जाती है। शादी में कई तरह के रिवाज होते हैं लेकिन ऐसे बहुत ही अजीब हैं। यहां आलू-टमाटर फेंक कर नजर उतारने की कोशिश की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो रिश्ता बुराई से शुरू होता है वो प्यार में खत्म होता है इसलिए ये जरूरी है। 

 

इसे जरूर पढ़ें- पार्टनर को कमिट करने से पहले एक बार खुद से जरूर पूछें यह सवाल

7. दूल्हे को दिया जाता है सन्यासी बनने का लालच

ये शायद अपने आप में अनोखा रिवाज होगा। तमिल ब्राह्मण (अइयर) शादियों में अभी भी सदियों पुराना रिवाज अपनाया जा रहा है। शादी से पहले दूल्हे को कहा जाता है कि वो मंडप में न जाए और उसकी जगह सन्यासी बनने की सोचे। यहां दुल्हन के पिता दूल्हे के पास जाकर उसे समझाते हैं। उसे भगवत गीता, छाता और खड़ाऊं और हाथ से डुलाने वाला पंखा दिया जाता है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।