Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

इंडोनेशिया में बदल सकता है एक नियम, अब टूरिस्ट नहीं कर सकेंगे ये काम

इंडोनेशिया में जल्द ही एक नया कानून पास हो सकता है। इसके बाद टूरिस्ट को भी अच्छी खासी दिक्कत हो सकती है। 
Updated:- 2019-09-20, 14:18 IST
bali beaches and laws main

भारतीय टूरिस्ट के लिए बाली एक अच्छा ट्रैवल डेस्टिनेशन होता है। बेहतरीन beach, पहाड़, धधकता हुआ ज्वालामुखी, बेहतरीन सी-फूड और सबसे बड़ी बात कि ये बहुत सस्ता टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। ऐसी जगह न सिर्फ भारत से बल्कि दुनिया भर से लोग जाते हैं। यहां जाना पसंद करते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि ये बहुत सस्ता है। भारत से अगर जाएं तो 50 हज़ार की रेंज में यहां घूमने जा सकते हैं। पर अब वहां कुछ बदलने वाला है।  

बाली में भारतीय टूरिस्ट अक्सर जाया करते हैं तो उन्हें ये जानकारी भी पता होनी चाहिए कि नियमों को लेकर वहां क्या बदलाव होने वाले हैं। अब इंडोनेशिया में एक ऐसा क्रिमिनल कानून पास हो सकता है जो गैरविवाहित जोड़ों को सेक्स करने की अनुमति नहीं देगा। ये पूरी तरह से गैरकानूनी हो सकता है।  

bali tourist places

इसे जरूर पढ़ें- गॉगल्स, ड्रेस, जूते, बैग क्या आप जानती हैं प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की कीमत? आप ऐसे कॉपी कर सकती हैं ये लुक 

टूरिस्ट पर भी लागू होगा ये नियम-  

न्यूज एजेंसी Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कानून वैसे तो स्थानीय लोगों के लिए है। अगर स्थानीय लोग बिना शादी किए सेक्स करते पाए जाते हैं तो उन्हें जेल हो सकती है और साथ ही साथ लंबा चौड़ा फाइन भी देना होगा। इसी के साथ, ये नियम विदेशियों पर भी लागू होता है। अगर कोई टूरिस्ट ऐसा करते पाया जाता है और लोगों को इसपर शक हो जाता है या किसी टूरिस्ट की शिकायत हो जाती है तो उन्हें भी यही कानून फॉलो करना होगा। यानी बाली ट्रिप में अब और भी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

indonesia laws

इसे संसद में पास कर दिया गया है, लेकिन अभी ये कानून नहीं बना है। पर जिस तरह के आसार दिख रहे हैं ये जल्दी ही लागू भी कर दिया जाएगा। ये टूरिस्ट पर लागू होगा और साथ ही साथ अगर कोई टूरिस्ट इसे नहीं मानता है तो इसे प्रेसिडेंट के नियम की तौहीन मानी जाएगी। 

bali beaches and beauty

इसी के साथ, लेस्बियन सेक्स, गे सेक्स, किसी भी तरह का अप्राकृतिक सेक्स भी कानूनी तौर पर अपराध माना गया है। इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है लेकिन यहां हिंदू, बौद्ध, ईसाई आदि भी बहुत ज्यादा रहते हैं। पिछले कुछ समय से यहां पर शरिया कानून लागू करने की होड़ मची है और इसलिए यहां कुछ ज्यादा ही समस्याएं चल रही हैं। 

इस कानून का विरोध हो रहा है। पर फिर भी जिस तरह के हालात हैं उनसे लग रहा है कि ये जल्द ही लागू हो जाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें- फेस्टिव लुक को कंप्लीट करने के लिए ट्राई करें पोटली बैग्स

अगर आप बाली घूमने जा रही हैं तो क्या ध्यान रखें- 

1. ऐसा नहीं है कि ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने जाना ही परेशानी भरा है। बस टूरिस्ट को अब वहां थोड़ा ध्यान रखना होगा। 

 

2. होटल चुनते समय ध्यान रखें कि कोई ऐसा होटल चुनें जहां विदेशी टूरिस्ट के लिए ज्यादा बेहतर सुविधाएं और पॉलिसी हों। 

3. साथ ही पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह की अश्लील हरकत से बचें। बाली में अब इन सब चीज़ों को लेकर कानून बहुत सख्त हो गए हैं। 

 

4. इंडोनेशिया जाने से पहले बाकी नियमों की जानकारी भी रख लीजिए। वहां ड्रग्स, सेक्स आदि को लेकर काफी कड़े नियम हैं। 

5. बाली में मंदिरों को लेकर भी काफी कड़े नियम हैं। मंदिरों में शॉर्ट्स आदि पहन कर जाना मना है और वहां आपको दूसरा कपड़ा दिया जाता है। वहां मूर्तियों को छूना या कचरा फैलाने पर भी मनाही है और ये बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।