नया सप्ताह शुरू होते ही लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा बढ़ जाती है कि आने वाले वक्त में क्या होने वाला है। वैसे अपने भविष्य के बारे में जानने के अलग-अलग तरीके हैं, मगर यदि आप राशि अनुसार यह जानना चाहते हैं कि नए सप्ताह में आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और कौन से शुभ समाचार मिलेंगे, तो आपको उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल को जरूर पढ़ना चाहिए।
मेष-
राशि में दशम चंद्र के होने से खुशियों की प्राप्ति होगी एवं नए कार्य आरंभ होने की योजना बन सकती है। फिजूलखर्ची से इस सप्ताह बचे कार्य की अधिकता होगी। कार्य में सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार में व्यस्तता रहेगी एवं भाग्य का साथ बना रहेगा।शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।
- प्रोफेसन-व्यापार में संभलकर रहना होगा एवं नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
- स्वास्थ्य-सिर पर चोट लगने का भय है।
- प्रेम-वैवाहिक जीवन निराशा समाप्त होगी।
- क्या करें-गुरुवार को पीले वस्त्र एवं चने की दाल का दान करें।
वृषभ-
राशि में नवम चंद्रमा होने से सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। रुके कार्यों में गति आएगी एवं भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में कई दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। आय में वृद्धि के साथ पारिवारिक समस्याओं का अंत भी होगा। सम्मान बढ़ेगा एवं कार्य सुचारू रूप से संपन्न होने लगेंगे। शुक्र एवं शनिवार को अनावश्यक तनाव हो सकता है। खर्च भी अधिक होगा।
- प्रोफेशन-नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
- स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं तथा दांतों में दर्द होगा।
- प्रेम-जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा।
- क्या करें-वस्त्र, धन, पादुका एवं अन्न का दान करें।

मिथुन-
राशि में अष्टम चंद्र होने से समय अत्यधिक मेहनत करने का रहेगा। आय में भी कमी आने के आसार हैं। अनजान लोगों से होशियार रहें एवं जोखिम पूर्ण कार्य से दूर रहें। अनावश्यक व्यय भी होंगे। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। मंगलवार से स्थितियों में कुछ सुधार होगा। शुक्र एवं शनिवार को आय में वृद्धि होने के साथ सहयोग भी प्राप्त होगा।
- प्रोफेशन-निवेश में सावधानी रखें एवं किसी को उधार नहीं दें। नौकरी में सावधानी से कार्य करें।
- स्वास्थ्य-चिंता एवं तनाव बन सकता है। कमर एवं पेट में दर्द की संभावना है।
- प्रेम-कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे।
- क्या करें-निर्धन को चावल का दान करें।
कर्क-
राशि में चंद्र होने से सप्ताह का आरंभ थोड़ा धीमा हो सकता है। बाद का समय उत्तम रहेगा एवं लक्ष्य साधने में सफल होंगे। मंगल एवं बुधवार को परेशानियां आ सकती हैं। व्यय की अधिकता एवं अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार को आय में वृद्धि होने के साथ सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। निराशा का भाव समाप्त होंगा। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। चंद्र की अनुकूलता मिलने से प्रसन्नता भी बनीं रहेंगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। शनिवार को कार्य की अधिकता होंगी।
- प्रोफेशन-कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में मनचाहा कार्य करने को मिलेगा।
- स्वास्थ्य-डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। खानपान में सावधानी रखनी होगी।
- प्रेम-नए मित्र प्राप्त होंगे एवं प्रेम में सुखद अहसास रहेगा।
- क्या करें-निर्धन को तली हुई खाने की वस्तु का दान करें।

सिंह-
राशि में षष्ठम चंद्र की अनुकूलता बनी रहेगी। आय अच्छी बनी रहेगी, किंतु योजनाएं बदलनी पड़ सकती है एवं कार्य निर्धारित समय पर नहीं हो पाएंगे। सोम एवं मंगलवार को आय की प्राप्ति होगी।बुध एवं गुरुवार को कार्यस्थल पर शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। अज्ञात भय चिंता बनी रहेगी। शुक्रवार से पुन: स्थितियों में सुधार आएगा एवं लाभ के मौके प्राप्त होंगे। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा। परिवार का साथ प्राप्त होगा एवं मित्रों से सहयोग भी मिलेगा।
- प्रोफेशन-कार्य संभलकर करें एवं नौकरी में भी सावधानी रखें।
- स्वास्थ्य-पैरों में दर्द एवं पेट की समस्या हो सकती है।
- प्रेम-साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
- क्या करें-निर्धन को वस्त्र एवं फल का दान करें।
कन्या-
मन प्रसन्न रहेगा एवं संपत्ति से लाभ होगा। परेशानियों का अंत होगा एवं आय में वृद्धि होने के साथ सकारात्मकता का विकास होगा। सरकारी कार्यों में आने वाली बाधाएं समाप्त होगी एवं महिलाओं को लाभ होंगा। लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगें। राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। शुक्र एवं शनिवार को संभलकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं, व्यय की अधिकता हो सकती है। विवाद होने की संभावनाएं भी है। वाहन प्रयोग में भी सावधानी रखें। योजनाएं लीक हो सकती है।
- प्रोफेशन-कारोबार में वृद्धि होगी एवं नए सौदे प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।
- स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्याएं होंगी।
- प्रेम-साथी से मनमुटाव समाप्त होगा एवं जीवनसाथी सहयोग की अपेक्षा रखेगा।
- क्या करें-निर्धन को छाता या वस्त्र का दान करें।

तुला-
राशि में केतु का गोचर एवं चंद्र की अनुकूलता राशि पर रहेगी। यह समय थोड़ा संभलने का मौका प्रदान करेगा। सोमवार को उत्साह कम रहेगा। मंगलवार को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं नए कार्यों में गति आएगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। परिवार एवं मित्रों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा।
- प्रोफेशन-कारोबार में गति बनी रहेगी एवं नौकरी में तनाव समाप्त होगा।
- स्वास्थ्य-क्रोध की अधिकता रहेगी एवं बाहरी खाने से तकलीफ हो सकती हैं।
- प्रेम-वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।
- क्या करें-पुराने वस्त्रों का दान करें एवं निर्धन को अन्न का दान करें।
वृश्चिक-
राशि में तृतीय चंद्र से आरंभ क्रोध में वृद्धि करवा सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखने का समय है एवं कोई भी निर्णय लेने से बचें। भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। बुधवार स्थिति संभलेगी एवं कई सुधार होंगे। पारिवार भी सहयोग प्रदान करने वाला होगा। आय में वृद्धि होगी एवं कार्य में भी गति आएगी।
- प्रोफेशन-नौकरी में चिंता बढ़ सकती है।
- स्वास्थ्य-हड्डी में चोट लग सकती है।
- प्रेम-जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा एवं प्रेम में ज्यादा अपेक्षा साथी से न रखें।
- क्या करें-हनुमानजी को तेल का दीपक जलाएं एवं निर्धन को फल दान करें।

धनु-
इस सप्ताह विरोधियों से परेशानी आएगी, किंतु उनसे लड़ने की क्षमता भी प्राप्त होगी। धर्म के प्रति आस्था मजबूत होगी एवं अच्छी सलाह मददगार साबित होगी। बुध एवं गुरुवार को तनाव रहेगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद होगा। शुक्र एवं शनिवार को पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय बेहतर होगी एवं संतान से खुशियों की प्राप्ति होगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- प्रोफेशन-निवेश से बचें एवं कारोबार में अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करें। नौकरी अच्छी रहेगी।
- स्वास्थ्य-आंखों में समस्या हो सकती है।
- प्रेम-तनाव समाप्त होगा एवं वैवाहिक मामलों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी।
- क्या करें-पुराने वस्त्रों का दान करें।
मकर-
राशि में चंद्र का गोचर सभी प्रकार से खुशियों को प्रदान करने वाला होगा। सभी कार्य बनेंगे एवं आय में भी वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं कार्य का क्रेडिट भी प्राप्त होगा। विवादों में विजय मिलेगी एवं अटके कार्य पूर्ण होंगे। साथ में चंद्र के गोचर की अनुकूलता होने से प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। राजनीतिज्ञों को पद की प्राप्ति होगी एवं धार्मिक कार्य करने के मौके प्राप्त होंगे। शुक्र एवं शनिवार भाषा पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है।
- प्रोफेशन-कारोबार समृद्ध होगा एवं नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे।
- स्वास्थ्य-पुराने रोगों में सुधार होगा।
- प्रेम-विरह योग समाप्त होगा एवं विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
- क्या करें-निर्धन को कंबल, वस्त्र, जल, अन्न का दान करें।

कुंभ-
राशि में द्वादश चंद्र होने से शनि का गोचर रहेगा। कार्य सामान्य बने रहेंगे एवं योग्यता यथावत कायम रहेगी। तनाव रहेगा एवं काम करने का मन नहीं लगेगा। सोम एवं मंगलवार को चंद्र की स्थिति आय को बनाकर रखेगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक व्यय की अधिकता हो सकती है एवं चिंता भी रहेगी। समय सकारात्मकता (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के टिप्स) को बढ़ाए रखने का है।
- प्रोफेशन-कारोबार स्थिर रहेगा एवं व्यस्तता अधिक रहेगी। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
- स्वास्थ्य-बाएं पैर में पंजे में दर्द हो सकता है, एवं घुटनों में भी तकलीफ हो सकती है।
- प्रेम- वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा।
- क्या करें-पशुओं को चारा, रोटी, पानी दें।
Recommended Video
मीन-
राशि में एकादश चंद्रमा होने से सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। सोमवार भी अच्छे से व्यतीत होगा। मंगलवार को मन विचलित करने वाली खबर भी मिल सकती है। अनचाही जगहों पर जाना पड़ सकता है। गुरुवार से सुधार दिखाई देगा एवं कार्यों में तेजी आएगी। समय भी अच्छा बीतेगा विवादित विषयों में पक्ष मजबूत होगा एवं परिवार में महत्व प्राप्त होगा। पुरानी संपत्ति से लाभ की संभावना है। मित्रों से मदद की प्राप्ति होंगी। शनिवार को अचानक यात्रा का योग बन सकता है।
- प्रोफेशन-नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर संभलकर रहें।
- प्रेम-कोई गलतफहमी उत्पन्न करने का प्रयास करेगा एवं साथी पर विश्वास रखना होगा।
- क्या करें-असहाय को अन्न एवं छाते का दान करें।
इस हफ्ते राशि अनुसार क्या स्थितियां बनेंगी, यह तो आपने पढ़ ही लिया होगा। अगर आप और भी ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी जानकारियां पाना चाहते हैं, तो जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।