Viral Video: महिला ने पंखे के मदद से जमा दी आइसक्रीम, जमकर हो रही है तारीफ

Viral Video of Women Making Ice Cream With Fan: सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में हमें मजाक देखने को मिलता है तो किसी वीडियो को देख हम 'वाह' बोलने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट के हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है जिसमें महीला आइसक्रीम जमाती नजर आ रही हैं। आप कहेंगे की आइसक्रीम जमाने में क्या बड़ी बात है तो बता दें कि महिला ने आइसक्रीम को बहुत अलग तरीके से जमाया है। देखिए वीडियो।
पंखे से कैसे जमा दी आइसक्रीम?
Where there’s a will, there’s a way.
— anand mahindra (@anandmahindra) March 29, 2023
Hand-made & Fan-made ice cream. Only in India… pic.twitter.com/NhZd3Fu2NX
- इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में महीला आइसक्रीम को जमाने के लिए फ्रिज नहीं बल्कि पंखे का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। आइसक्रीम को जमाने के लिए महीला आइसक्रीम के मिश्रण को बड़े से पतीले में पकाने के बाद उसे एक कंटेनर में डालती है। इसके बाद महिला स्टूल पर स्टील कंटेनर में आइसक्रीम को रखती है और चारों तरफ से बर्फ डाल देती है।
- अब एक रस्सी की मदद से महिला आइसक्रीम और पंखे को बांध देती है और उसके बाद पंखा चला देती है। इसके बाद आइसक्रीम धीरे-धीरे जम जाती है। महीला आइसक्रीम को बाउल में डालकर सर्व करती है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आइसक्रीम परफेक्ट तरीके से जम गई है।
इसे भी पढ़ेंः लखनऊ की यह लड़की आखिर क्यों लगा रही हैं लोगों की साइकिल में फ्री बैक लाइट?
आनंद महिंद्रा ने की सराहना
वायरल वीडियो को शेयर कर आनंद महिंद्रा ने आइसक्रीम को हैंडमेड-फैन मेड बताते हुए तारीफ की और कहा कि ऐसी आइसक्रीम सिर्फ भारत में ही मिल सकती है। इस वीडियो में अभी तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं जुगाड़ की सराहना
भारत के लोग जुगाड़ करने के मामले में सबसे आगे होते हैं। इस वीडियो में भी आइसक्रीम बनाने का देसी जुगाड़ देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब सराहना करते नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियोज दिखाते हैं कि 'म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं'
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter/Grab
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।