हम अक्सर लोगों को कहते सुनते हैं कि महिला और पुरुष में कोई अंतर नहीं होता है लेकिन क्या हम इस बात को मानते भी हैं? आज भी बहुत से लोगों के लिए एक महिला के लिए अलग नियम और अपेक्षाएं होती हैं। हालांकि यह बदलाव की प्रक्रिया जारी है और लगातार अलग-अलग रूपों में हमारे सामने आती है।
अब आप सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को ही देख लिजिए। कुछ ऐसे ही वीडियो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं जिसे देख आप भी कहेंगे कि 'म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं।'
ट्रक चलाती महिला ने जीता था लोगों का दिल
ट्रक को इससे क्या मतलब कि चलाने वाला ‘पुरुष’ है या ‘महिला.’ ❤️ pic.twitter.com/g9IEAocv7p
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) July 17, 2022
आमतौर पर आपने ट्रक चलाते हुए पुरुषों को ही देखा होगा लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि महिलाएं ट्रक नहीं चला सकती हैं। इस वीडियो को आईएएस अवनीश शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था जिसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो का वायरल होना बताता है कि हमारा समाज महिलाओं की भागीदारी से खुश होता है।
इसे भी पढ़ेंः 16 हजार किलोमीटर बिना रुके जहाज उड़ाकर जोया अग्रवाल ऐसे बनी पायलट, आप भी लें इंस्पिरेशन
बेटी को सीने से लगाकर की रैंप वॉक
Viral Video : Alisha gautam oraon
— BINOD JHARKHANDI (@BinodMa71093657) November 19, 2022
Alisha oraon
Alisa oraon#Alisha_oraon#Alisa_oraon#Alisha_gautam_oraonpic.twitter.com/3YiVLDahAJ
अलीशा गौतम उरांव एक आदिवासी फैशन के दौरान रैंप वॉक पर अपनी बेटी को लेकर उतरी थीं जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई रही है। ऐसा पहली बार नहीं है वो पहले भी कई फैशन शो में हिस्सा रह चुकी हैं। उनका बेटी को गोद में लेकर गोद में उतरना दिखाता है कि आत्मविश्वास के साथ सब कुछ हासिल कर सकती हैं।
मिलिए असली Champions से
पूरे देश को गर्व है इन बेटियों पर ❤️💕❤️
— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) December 20, 2022
Congratulations to the Indian Women's Hockey Team on winning the #FIHNationsCup . pic.twitter.com/emMZuCl08l
यह वायरल वीडियो कुछ समय पहले ही सामने आया था जिसमें महिला हॉकी टीम Champions गाने पर डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो एफआईएच महिला नेशन्स कप जीतने के बाद का है। इस इवेंट में जीत हासिल करने के भारत भारतीय महिला हॉकी टीम ने साल 2023-24 में होने वाले प्रो लगी में अपनी जगह बना ली है।
इसे भी पढ़ेंः 22 साल की उम्र में IAS बनने वाली Smita Sabharwal से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन
लोगों ने तो इन वीडियोज को इंटरनेट पर बहुत पसंद किया था। आपको इनमें से कौन वीडियो सबसे अच्छा लगा यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Imaga Grab/Twitter
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।