आजकल लोग अपने गार्डन में फूलों के अलावा सब्जियां भी उगाने लगे हैं क्योंकि मार्केट में मिलने वाली सब्जियों में कई तरह के केमिकल युक्त खाद का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए बेहतर होगा कि आप सब्जियों को घर पर ही लगाएं और खाएं। हालांकि, अब मौसम बदल रहा है और कुछ समय बाद सर्दियां भी शुरू हो जाएंगी। अगर आप सितंबर के महीने में कुछ सब्जियां लगाने की सोच रही हैं, तो आप मौसम के हिसाब से ही सब्जियों का चुनाव करें। सितंबर से मौसम में नमी होने लगती है और तापमान भी कम होने लगता है। यही सब इशारे होते हैं कि आप कब कौन-सी सब्ज़ियां लगा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जिन्हें आप सितंबर के महीने में आसानी से लगा सकते हैं।
टमाटर के बिना लगभग हर भारतीय घरों में खाना पूरा हो ही नहीं सकता है। हर दूसरी सब्जी में टमाटर का इस्तेमाल होना ही है। अगर आप घर में टमाटर उगाना चाहती हैं, तो सितंबर का महीना सबसे बेस्ट है। क्योंकि इस महीने में टमाटर की ग्रोथ अच्छी होती है। टमाटर का पौधा लगाने के लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत पड़ेगी, तो आइए जान लेते हैं...
हरी मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर सब्जी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसलिए इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। वैसे तो आप हरी मिर्च हर महीने उगा सकती हैं लेकिन सितंबर में इसकी बुवाई करना बेहतर है। इस महीने में पौधों की अच्छी ग्रोथ होती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर पर हरी मिर्च लगा सकती हैं
यह विडियो भी देखें
शिमला मिर्च को लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। इसे कई तरह से लोग अपने व्यंजन में शामिल करते हैं। कुछ लोग इसकी सब्जी बनाते हैं, कुछ लोग इसका सलाद बनाते हैं। शिमला मिर्च को आप सितंबर में उगा सकती हैं क्योंकि सितंबर में इसकी नर्सरी तैयार हो जाती है और अब इसे लगाने का समय होता है। अगर आप भी शिमला मिर्च का पौधालगाना चाहती हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें।
इसे ज़रूर पढें-Expert Tips: सूखे हुए तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाने के टिप्स
सितंबर में घर पर आप जिन सब्जियों को उगा सकती हैं, उसमें बैंगन भी शामिल है। हालांकि, आप इसे लगभग हर मौसम में उगा सकते हैं लेकिन सितंबर के महीने में इसकी ग्रोथ अच्छी होती है। आप इसे आसानी से घर पर बीज की सहायता से उगा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आप घर पर बैंगन का पौधाकैसा लगा सकते हैं।
इसे ज़रूर पढें-आप भी आसानी से खजूर का पेड़ बगीचे में उगा सकती हैं, जानिए कैसे
इसके अलावा आप धनिया, फूलगोभी भी उगा सकती हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप आसानी से घर में सितंबर के महीने में कुछ सब्जियां उगा सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।