Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Vastu Tips: गलत स्थान पर रखी कैंची बन सकती है झगड़ों का कारण, जानें वास्तु नियम

    Vastu For Scissors: अगर आप घर में हर एक चीज वास्तु के अनुसार रखती हैं तो आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसी ही वस्तुओं में से एक है कैंची। आइए जानें इससे जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में। 
    author-profile
    Updated at - 2023-03-17,11:34 IST
    Next
    Article
    vastu for placing scessors at home

    कैंची एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल सभी घरों में किसी न किसी जरूरत के लिए जरूर किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में रखी हर एक चीज के लिए वास्तु के कुछ नियमों का होना जरूरी है और उनका पालन करने से घर में समृद्धि बनी रहती है।

    ऐसी ही चीजों में से एक है कैंची। वास्तव में सुनने में थोड़ा अजीब लगता है कि क्या कैंची जैसी छोटी चीज के लिए भी वास्तु के कुछ नियम हो सकते हैं, तो हम आपको उन्हीं नियमों के बारे में आपको बता रहे हैं।

    दरअसल यदि आप इसका इस्तेमाल गलत तरीके से करती हैं तो घर में बिना वजह कलह हो सकती है और इसके सही इस्तेमाल से रिश्तों की मिठास बनी रहती है। घर में कैंची को रखने के भी कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें इससे जुड़ी कुछ बातों और नियमों के बारे में। 

    राहु से है कैंची का संबंध 

    scessor connection with rahu

    वास्तु की मानें तो कैंची का संबंध राहु छाया ग्रह से होता है, इसलिए इसे यदि सही स्थान पर नहीं रखा जाता है तो इससे राहु दोष लग सकता है। इसे गलत स्थान पर रखने से आपसी झगड़े बढ़ सकते हैं और रिश्ते टूट सकते हैं। इसे कहीं भी रखते समय हमेशा इसका निचला हिस्सा नीचे और दूसरा हिस्सा ऊपर की तरफ रखना चाहिए। इसे आप सीधा रखने की जगह लेटाकर भी रख सकती हैं। 

    इसे जरूर पढ़ें: 18 Vastu Tips: किचन में भूलकर भी न रखें ऐसे चाकू, बन सकते हैं दुर्भाग्य का कारण

    किसी बंद स्थान पर रखें 

    कैंची को हमेशा किसी बंद स्थान पर ही रखना चाहिए। इसे कभी भी खुली जगह पर न रखें और इस तरह न रखें कि इसके दोनों सिरे खुले हुए हों। कैंची को हमेशा इस्तेमाल के बाद बंद स्थान पर रखें। 

    किसी को गिफ्ट में न दें 

    gifting scessors to anyone

    कभी भी कैंची किसी दूसरे को गिफ्ट में न दें। यदि आप ऐसा करते हैं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। कैंची कभी भी जमीन में गिरानी नहीं चाहिए। यदि इसकी धार काम हो जाए तो इसे तुरंत ठीक कराना जरूरी होता है। कभी भी घर में ऐसी कैंची नहीं रखनी चाहिए जिसकी धार ठीक न हो। जंग लगी हुई कैंची भी आपको तुरंत घर से बाहर कर देनी चाहिए। 

    दिशाओं का रखें ध्यान 

    आपको अपने घर में कुछ विशेष दिशाओं में कैंची नहीं रखनी चाहिए। इसे आप ईशान कोण में न रखेंऔर घर की दक्षिण दिशा में न रखें। कभी भी किचन में इस्तेमाल होने वाली कैंची का इस्तेमाल किसी अन्य स्थान पर न करें। 

    कभी भी खाली कैंची न चलाएं 

    scessor vastu for home

    कैंची हमेशा तभी चलाएं जब इससे कोई चीज काटनी हो। कभी भी आपको खाली कैंची नहीं चलानी चाहिए। ऐसा करना आपसी झगड़ों का कारण बन सकता है। इस्तेमाल के बाद कैंची को हमेशा किसी कपड़े में लपेटकर ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी बाहरी की नजर न पड़े। 

    इन स्थानों पर न रखें कैंची 

    आपको कैंची कभी भी घर के पूजा स्थान और बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए। इन स्थानों पर कैंची रखने से नकारात्मकता आती है। यदि आप इसे पूजा के स्थान पर रखती हैं तो मन अशांत रहता है और पूजा का फल नहीं मिलता है। कभी किसी को भी कैंची उधार में नहीं देनी चाहिए। 

    इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में सही जगह पर रखें झाड़ू और पोछा, कभी नहीं आएगी कोई परेशानी

    शनिवार के दिन न खरीदें 

    यदि आप नयी कैंची खरीद रही हैं तो इसे भूलकर भी शनिवार के दिन ान खरीदें इससे शनि दोष लग सकता है और आपके घर में रिश्ते कटु हो सकते हैं। 

    यदि आप भी कैंची से जुड़े इन विशेष नियमों का पालन करती हैं तो आपके घर में सदैव सामंजस्य बना रहता है और कलह-कलेश नहीं होता है। 

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

    Images: freepik.com 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi