ईशान कोण घर की उत्तर पूर्व दिशा होती है। वास्तु के अनुसार और ज्योतिष के अनुसार यह घर का सबसे पवित्र स्थान होता है जिसमें ईश्वर का निवास स्थान होता है। ऐसा माना जाता है कि घर के ईशान कोण को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए जिससे घर में माता लक्ष्मी का वास ही। वास्तु के अनुसार इस स्थान के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव का एक नाम ईशान भी है। भगवान शिव का आधिपत्य उत्तर-पूर्व दिशा में होता है। इसलिए घर में भी इस दिशा को मंदिर या पूजा के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है।
वहीं वास्तु के अनुसार कुछ चीजें घर के ईशान कोण में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए अन्यथा आर्थिक हानि होने के साथ घर का विनाश भी निश्चित है। आइए वास्तु विशेषज्ञ, न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया जी से जानें कि घर के ईशान कोण में क्या होना चाहिए और किन चीजों को इस दिशा में रखने से बचना चाहिए।
ईशान कोण में न रखें भारी सामान
वास्तु की मानें तो आपको भूलकर भी घर के ईशान कोण में कोई भी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस स्थान पर भारी चीज रख देते हैं तो आपकी एनर्जी फ्लो नहीं करती है तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है। इसलिए इस स्थान पर भारी अलमारी, स्टोर रूम आदि बनाने से बचें। इस स्थान में कोई भी भारी सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips:घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें, हो सकते हैं कंगाल
जूते चप्पल न रखें
कभी भी ईशान कोण में जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर का यह कोना सबसे पवित्र होता है और यह ईश्वर का स्थान माना जाता है। इसलिए आप कभी भी इस जगह पर जूते चप्पल या फिर कूड़ा कचरा इकठ्ठा न करें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।
इस स्थान पर न बनाएं वॉशरूम
घर के उत्तर पूर्व कोने में यानी कि ईशान कोण में भूलकर भी आपको बाथरूम नहीं बनाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के इस कोने में भगवान का निवास स्थान है और उसी जगह पर वॉशरूम बनाने से आपको शारीरिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसा करने से आपका सारा जमा किया गया धन व्यर्थ की बीमारियों में लगने लगता है और बहुत जल्द ही घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। ऐसा करने से आप कभी भी पैसा नहीं बचा पाते हैं। (वास्तु के अनुसार किचन की सही दिशा )
Recommended Video
बेडरुम न बनाएं
कभी भी आपको घर के ईशान कोण में खासतौर पर कपल्स का बेड रूम नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से आपसी रिश्तों में मन मुटाव होता है और व्यर्थ की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर के ये कोना सीधे तौर पर भगवान शिव का स्थान माना जाता है और इस स्थान पर बेडरूम बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips:उत्तर मुखी घर में भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, होगी धन की हानि
घर के ईशान कोण पर क्या रखें
- अगर आप घर की खुशहाली चाहते हैं तो आपको घर के ईशान कोण पर हमेशा पूजा का स्थान बनाना चाहिए। इस स्थान पर की गयी पूजा हमेशा ईश्वर को स्वीकार्य होती है और इससे घर की सुख समृद्धि भी बनी रहती है।
- ईशान कोण पर आप कोई खूबसूरत सी पेंटिंग या भगवान् की तस्वीर लगा सकती हैं जो घर की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखती है। इसके साथ ही आपको हमेशा इस कोने को साफ़ सुथरा रखना चाहिए जिससे घर में नकारात्मकता न आ सके।
- ईशान कोण को हमेशा खाली रखें और इसे किसी भी बड़े सामान से न भरें। यह स्थान हमेशा किसी जल के स्रोत जैसे कुआं, बोरिंग, मटका या फिर पीने के पानी के लिए सर्वोत्तम है। यदि आप नहीं घर बनवा रहे हैं तो घर के इसी कोने में बोरिंग की व्यवस्था करें।
- बच्चों के पढ़ने का कमरा हमेशा ईशान कोण में ही होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जब बच्चा इस दिशा में बैठकर पढ़ता है तब उसे ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
- ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाकर इसकी नियमित पूजा करने से भी आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
इस प्रकार घर के ईशान कोण से जुड़े वास्तु को फॉलो करके आप घर में खुशहाली ला सकती हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।