Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में रखें ये 5 पौधे

अगर आप पौधों के शौक़ीन हैं तो घर की सुख शांति के लिए यहां बताई गई दिशाओं के अनुसार ही ये 5 पौधे लगाएं। 
Updated:- 2021-09-01, 19:52 IST
image

घर में जिस तरह से हर एक चीज़ के लिए वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है वैसे ही वास्तु के हिसाब से पौधे लगाने भी जरूरी हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु के अनुसार दिशा का ध्यान रखकर पौधे लगाने से घर में सुख समृद्धि तो आती है धन लाभ भी होता है। कहा जाता है कि वास्तुशास्त्र किसी भी व्यक्ति को नकारात्मकता से बाहर निकालकर सकारात्मकता की और ले जाता है। यदि हर एक काम वास्तु के हिसाब से किया जाए तो घर में हमेशा पॉज़िटिव एनर्जी बानी रहती है और शांति आती है।

अगर आप भी घर में पौधे रखने के शौक़ीन हैं तो आपको ध्यान में रखना चाहिए कि इन पौधों को भी एक निश्चित दिशा में रखना चाहिए जिससे कभी भी नकारात्मकता का प्रवेश घर में न हो सके। आइए जाने माने ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि किस दिशा में पौधों को रखना सुख समृद्धि का कारण बन सकता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

money plant direction

घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है और ये पौधा घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करता है। यदि आप घर में इस पौधे को रखते हैं तो वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण के रूप में जाना जाता है और मनी प्लांट लगाने की यही दिशा सबसे उचित मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश दक्षिण पूर्व दिशा के स्वामी हैं इसलिए यह दिशा धन लाभ के लिए शुभ है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है साथ ही धन की कमी भी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से  ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट कभी न लगाएं। इस दिशा में ये प्लांट रखने से धन हानि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से आएगा गुड लक, इन अहम बातों का रखें ध्यान

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाएं 

tulsi plant

घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है और हर एक पूजा पाठ में इस पौधे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसे घर में सही दिशा में रखना जरूरी है जिससे घर में सुख समृद्धि का वास हो सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा उपयुक्त है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा भूलकर भी ना लगे। ऐसा करने से आर्थिक और शारीरिक सभी प्रकार के नुकसान होते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: सर्दियों के मौसम में झड़ जाता है तुलसी का पौधा तो इस तरह करें देखभाल

पारिजात या हरसिंगार का पौधा किस दिशा में लगाएं 

har singar plant

पारिजात यानी हरसिंगार का पौधा कम उंचाई वाला होता है और घर में इसे लगाना अति शुभ माना गया है। समुद्र मंथन में 11वें नंबर पर जो रत्न प्राप्त हुआ था, वो पारिजात वृक्ष ही है। ऐसा माना जाता है कि इसे छूने से ही थकान मिट जाती है। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और  देव दोष शांत होकर घर के सदस्यों का कल्याण होता है। इस पौधे को भी वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाना चाहिए। इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है जिससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि पारिजात या हरसिंगार का पौधा घर या आँगन में पूर्व दिशा में लगाना सबसे ज्यादा लाभकारी है। 

बेल पत्र का पौधा किस दिशा में लगाएं 

bel patra plant

भगवान शिव को प्रिय बेल पत्र का पौधा घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण में भी घर पर बेल का वृक्ष लगाने के फायदों का उल्लेख किया गया है। यही नहीं वास्तु के हिसाब से भी बेल का पौधा लगाना लाभकारी है। लेकिन इसके लिए इस पौधे को एक निश्चित दिशा पर रखना जरूरी है। कहा जाता है कि जिस भी जगह पर ये पौधा रखा जाता है वह पवित्र बन जाता है। इस पौधे को हमेशा घर की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं। पूर्व दिशा पर इसे लगाना भी वास्तु के अनुसार अच्छा माना जाता है लेकिन कभी भी बेल का पौधा भूलकर भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। 

 

वास्तु के अनुसार ऐरेका पाम पौधा किस दिशा में लगाएं 

areca palm plant

ऐरेका पाम सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और इसके चारों ओर विकीर्ण करने के लिए जाना जाता है। यह घर के निवासियों के लिए शांति और समृद्धि लाता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और उत्तर दिशाओं में रखना घर के लोगों के लिए शुभ माना जाता है। 

उपर्युक्त सभी बातों को ध्यान में रखकर घर में पौधे सही दिशा में लगाने से आर्थिक लाभ होने के साथ घर में सुख शांति भी आती है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and unsplash 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।