Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

Dussehra 2022: सीता का हरण करने वाले रावण को क्यों कहा जाता था सर्वज्ञानी? जानें कारण

Dussehra 2022: क्या रावण सच में एक बहुत बड़ा विद्वान था? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।   
Updated:- 2022-09-28, 10:35 IST
image

Dussehra 2022: भारत के बच्चे-बच्चे को रावण के बारे में पता है। कोई रावण की लंका के बारे में बात करता है तो कोई सीता हरण की। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रावण को बहुत बड़ा विद्वान मानते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि रावण को सर्वज्ञानी क्यों कहा जाता है। 

रावण को माना जाता है मर्यादित 

हम अक्सर पौराणिक कथाओं में सुनते हैं कि रावण ने सीता का हरण तो किया था लेकिन उन्हें हाथ नहीं लगाया था। इसी घटना को देखते हुए बहुत से लोग उन्हें मर्यादित कहते हैं। 

रावण को था प्रजा चलाने का ज्ञान 

ravana intelligence

अच्छे-अच्छे राजा अपनी प्रजा को खुश नहीं रख पाते हैं लेकिन रावण के साथ ऐसा नहीं था। उन्हें प्रजा को कैसे चलाया जाता है इस विषय की काफी अच्छी जानकारी थी। यही कारण है कि कई क्षेत्रों में उनकी पूजा भी की जाती है। जिस दिन रावण का दहन होता है उस दिन दक्षिण भारत में मुख्यतः श्रीलंका में शोक का दिन माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Dussehra 2022: जानिए रावण के 10 सिर के पीछे का रहस्य

बुद्धिमता से मांगा था वरदान 

रावण ने भगवान शिव से अमर होने का वरदान मांगा था। उन्होंने शिव जी को खुश करने के लिए कड़ी तपस्या की थी। इससे भी उनकी बुद्धि का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा भी माना जाता है कि रावण के पास 10 सिर मतलब 10 दिमाग थे जिनकी मदद से वो सोचने-समझने की ज्यादा क्षमता रखता था। शिव तांडव का शुरुआत भी रावण ने ही की थी। 

इसे भी पढ़ें: रावण के सगे भाई नहीं थे विभीषण, जानें ब्रह्मा के पोते रावण के बारे में 9 फैक्ट्स

रावण को था वेदों का ज्ञान 

amazing facts about ravana

रावण को 1 नहीं बल्कि 4 वेदों और 6 उपनिषदों का ज्ञान था। इसके साथ-साथ उन्हें विद्या का भी उस्ताद माना जाता है। रावण किसी भी युद्ध के दौराण अपने दुश्मनों के मन में  ऑप्टिकल भ्रम पैदा कर देता था। ऐसा भी माना जाता है कि उन्हें कुल 64 प्रकार की कलाओं की समझ थी। 

वीणा बजाना भी जानता था रावण 

रावण को कई चित्रों में वीणा लिए देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि उन्हें संगीत में गहरी दिलचस्पी थी और वे एक बेहद निपुण वीणा वादक थे। उन्होंने रावणहत्था  नामक अपना स्वयं का तार वाद्य यंत्र भी डिजाइन किया था। 

उम्मीद है आपको रावण से जुड़ी जानकारी लेकर अच्छा लगा होगा। साथ ही अगर आप ऐसे ही किसी और प्रश्न का उत्तर चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में जरूर सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran 

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।