herzindagi
ravan dahan places to visit in kolkata on dussehra know time location and all details्

Ravan Dahan in Banaras: बनारस में रावण दहन कहां देखने जा सकती हैं आप? दशहरे पर परिवार के साथ प्लान कर रही हैं तो लोकेशन जान लें

दशहरा का त्योहार बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि इसका सबसे खास हिस्सा है रावण दहन होता है। बनारस में ऐसी कई जगहें हैं, जहां रावण के बड़े-बड़े पुतले जलाए जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-29, 18:27 IST

बनारस में रावण दहन कहां हो रहा है? इस समय हर कोई यह सर्च कर रहा है। दशहरे के मौके पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रावण दहन देखने के लिए जाते हैं। दशहरे की तैयारियां बनारस में कई जगहों पर लगभग पूरी हो गई है। रावण के पुतले लगाए जा चुके हैं। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सब लोग इस नजारे को देखने के लिए उत्साहित हैं और रावण दहन का इंतजार कर रहे हैं। पुतले में आग लगने का नजारा लोगों की खुशी और उत्साह महसूस करवाता है। अगर आप भी बनारस में रावण दहन के लिए अच्छी जगहें सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बनारस के फेमस रावण दहन वाली जगहें बताएंगे।

बनारस में रावण दहन

वाराणसी के केंद्रीय खेलकूद मैदान में होने वाला रावण दहन सबसे ज्यादा खास माना जाता है। यहां हर साल दशहरा मेला लगता है, हर दिन लोग यहां मेले का आनंद लेने जाते हैं। इसके बाद दशहरे वाले दिन यहां रावण दहन देखते हैं। अगर आप पहली बार वाराणसी में रावण दहन देखने जाने वाली हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान करना चाहिए।

  • लोकेशन- कंचनपुर कॉलोनी, डीएलडब्लू कॉलोनी, भुल्लनपुर, वाराणसी।

इसे भी पढ़ें- नोएडा में सबसे अच्छी रामलीला कहां होती है? जानें लोकेशन, टाइम और टिकट प्राइस से जुड़ी सभी जानकारी

ravan dahan places to visit in kolkata on dussehra know time location and all details

मलदहिया में रावण दहन

वाराणसी के मलदहिया में भी रावण का ऊंचा पुतला जलाया जाता है। रावण के पुतले के जलने के बाद पटाखे और खास आतिशबाजी भी होती है। शाम को ही लोग दशहरा मेला में शामिल हो जाते हैं और रावण दहन होने के बाद वापस अपने घर लौटते हैं। यह उत्तर प्रदेश में वीकेंड सेलिब्रेट करने लिए अच्छी जगहमें से एक है।

  • लोकेशन- मलदहिया चौराहा वाराणसी।

इसे भी पढ़ें-Durga Puja Pandals Noida 2025: नोएडा में कहां सजा है मां दुर्गा का खूबसूरत पंडाल? नवरात्रि में परिवार और दोस्तों के साथ जाएं दर्शन करने

ravan dahan places to visit in kolkata on dussehra know time location and all details2

बरेका में रावण दहन

वाराणसी के बरेका में भी आपको रावण दहन देखने का मौका मिलेगा। यहां कुंभकर्ण और मेघनाद के भी बड़े-बड़े पुतले जलाए जाते हैं। यह नजारा वाकई देखने वाला होता है। यहां आपको पुतले की ऊंचाई लगभग 75 फीट की देखने को मिलेगा। इसके अलावा आपको अन्य जगहों पर 50 से 55 फीट ऊंचे पुतले देखने को मिलेंगे। यह उत्तर प्रदेश में परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- मंडुआडीह रेलवे स्टेशन के पास, वाराणसी।

ravan dahan places to visit in kolkata on dussehra know time location and all details 3

वाराणसी में हर साल इन तीन जगहों पर रावण दहन किया जाता है। तीनों ही जगहों पर भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। दशहरे से पहले यहां मेला घूमने लोग जाते हैं। इस बार दशहरा 2 तारीख को पड़ रहा है। इसलिए 2 तारीख तक आप यहां मेला घूमने का प्लान परिवार के साथ बना सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।