herzindagi
why ravan is worshipped in rajasthan jodhpur

Dussehra 2022: इस जगह पर कभी नहीं जलाये जाते रावण के पुतले, दशहरा पर सब मनाते हैं शोक

भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां पर रावण के मरने का शोक मनाया जाता है। ऐसा क्यों है इसके बारे में हम आपको बताएंगे। 
Editorial
Updated:- 2022-09-27, 14:17 IST

भारत में कई सारे त्यौहार मनाए जाते हैं। हर त्योहार के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। इस बार दशहरा का पर्व 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भगवान राम ने रावण का वध दशहरा के दिन ही किया था। हर साल दशहरा पर लोग धूमधाम के साथ रावण के पुतले जलाकर यह त्योहार मनाते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां पर दशहरा में वहां के लोग रावण के मरने का शोक मनाते हैं। आपको इस जगह के बारे में हम इस लेख में बताएंगे और इसके पीछे क्या मान्यताएं हैं यह भी बताएंगे।

कहां पर है यह जगह?

where ravana is worshipped

आपको बता दें कि राजस्थान में जोधपुर जिले में यह जगह स्थित है। यह जगह चांदपोल इलाके के पास है। आपको बता दें कि इस जगह पर ही रावण का विवाह मंदोदरी के साथ हुआ था। मंदोदरी जोधपुर की ही रहने वाली थी। आपको बता दें कि यहां पर एक मंदिर भी बनाया गया है।

यह मंदिर जोधपुर के मेहरानगढ़ किला रोड पर है जिसमें रावण की पूजा होती है। इसके पास ही मंदोदरी का भी मंदिर बनाया गया है जहां पर लोग पूजा करने के लिए जाते हैं। इस मंदिर में दोनों की ही विशाल मूर्तियों को स्थापित किया गया है।

इसे जरूर पढ़ें:इस एक वजह के लिए रावण की मृत्यु के बाद भी सुपर्णखा सीता से मिलने आई

जानिए क्या है मान्यताएं?

place where ravana is worshipped

आपको बता दें कि जोधपुर में रहने वाले श्रीमाली ब्राह्मण समाज खुद को रावण का वंशज मानते हैं। आपको बता दें कि दशहरा के दिन यह लोग शोक के रूप में अपना दिन व्यतीत करते हैं।

आपको बता दें कि यहां के लोग रावण दहन को पूजा के रूप में करते हैं। यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा की यह लोग रावण के दहन को नहीं देखते हैं। जब रावण का दहन हो जाता है तो उसके बाद स्नान करने भी जाते हैं। इसके बाद ही वह खान-पान ग्रहण करते हैं। इस जगह पर लोग दशहरा को पर्व के रूप में कई सालों से नहीं बना रहे हैं।

यह विडियो भी देखें

मान्यताओं के अनुसार अगर यह दशहरा को पर्व के रूप में मानाएंगे तो उससे उनके कुल की हानि होगी और उनका वंश भी नहीं बढ़ पाऐगा।

तो यह थी जानकारी रावण के वध से जुड़ी हुई।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- pixabay/freepik/unsplash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।