herzindagi
biggest ravan dahan in delhi ncr location time and all details

Biggest Ravan Dahan in Delhi-NCR: दिल्ली के आस-पास कहां जलाया जाएगा रावण का सबसे बड़ा पुतला? जानें लोकेशन से लेकर सभी जानकारी

दिल्ली में सबसे बड़ा रावण कहां पर लगाया गया है? अब आपको यह सर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आप दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े रावण दहन की जगहों के बारे में जान पाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-09-30, 16:44 IST

सबसे बड़ा रावण का पुतला कहां जलाया जाने वाला है? लोग इस समय यह ज्यादा सर्च कर रहे हैं। दिल्ली में रावण का सबसे बड़ा पुतला जहां लगाया जाता है, हर साल वहां सबसे ज्यादा भीड़ भी देखने को मिलती है। लोग आस-पास के शहरों से भी यहां रावण दहन का नजारा देखने आते हैं। इस समय दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाने के लिए ऐसी जगहें सर्च कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां रावण के सबसे बड़े पुतले लगाए गए हैं। दशहरे के दिन आप यहां रावण दहन देखने जा सकती हैं।

दिल्ली में रावण का सबसे बड़ा पुतला कहां लगाया गया है?

पिछले साल द्वारका सेक्टर-10 इलाके में दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला जलाया गया था। पुतले की लंबाई 211 फीट थी। इसे बनाने में लगभग 4 महीने का समय लगा था। अब कहा जा रहा है कि इस साल भी यहां दिल्ली-NCR का सबसे बड़ा पुतला जलाया जाएगा। यह पुतला सेक्टर-10 में श्री रामलीला सोसाइटी द्वारा तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कहा जा रहा है कि इसे बनाने में खर्च भी अधिक हुआ है।

  • लोकेशन- आप द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर यहां पहुंच सकती हैं।

biggest ravan dahan in delhi ncr location time and all detailssd

गाजियाबाद में होगा सबसे अनोखा रावण दहन

इस साल गाजियाबाद में होने वाले रावण दहन की चर्चा अधिक हो रही है। यहां 47 फीट ऊंचा रावण का पुतला लगाया गया है। यहां लगाए गए रावण के पुतले की अनोखी बात यह है कि रावण का सिर 360 डिग्री पर घूमेगा। यह उत्तर प्रदेश में परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • गाजियाबाद में सबसे बड़ा रावण का पुतला कविनगर स्थित रामलीला मैदान में लगाया गया है।
  • यहां 80 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।

biggest ravan statue in delhi

इसे भी पढे़ं- Ravan Dahan in Delhi: दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए बेस्ट जगहें, जहां परिवार संग मना सकते हैं दशहरे का त्योहार

नोएडा में कहां होता है सबसे बड़ा रावण दहन?

हर साल नोएडा कस्टेडियम (सेक्टर-21ए) में रावण दहन होता है। यहां लगाया जाने वाला रावण का पुतला नोएडा में सबसे ऊंचा होता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी नोएडा स्टेडियम में लगाया जाने वाला रावण का पुतला सबसे ऊंचा होगा। पिछले साल 78 फीट ऊंचा रावण का पुतला यहां जलाया गया था। यहां कुम्भकर्ण का 70 फीट और मेघनाथ का 60 फीट का पुतला भी लगाया गया था। इस बार भी उम्मीद लगाई जा रही है कि यहां नोएडा का सबसे ऊंचा रावण का पुतला लगाया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश में वीकेंड सेलिब्रेट करने लिए अच्छी जगहमें से एक है।

  • कैसे पहुंचे- नोएडा सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से स्टेडियम लगभग 10 से 15 मिनट की दूरी पर है।

गुरुग्राम में रावण का सबसे ऊंचा पुतला

गुरुग्राम में हर साल लगभग 50 से 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाता है। इस साल भी उम्मीद लगाई जा रही है कि गुरुग्राम में जगह-जगह रावण दहन होने वाली जगहों पर पुतलों की ऊंचाई लगभग इतनी हो सकती है।

  • आरडब्ल्यूए -सेक्टर 23 गुड़गांव
  • मेफील्ड गार्डन सेक्टर 50
  • पालम विहार, जैकबपुरा
  • सेक्टर 7 गुड़गांव जैसी जगहों पर जा सकती हैं।

biggest ravan dahan in delhi ncr location time and all details

इसे भी पढे़ं- दिल्ली में कहां लगा है सबसे बड़ा दशहरा मेला? परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड पर जाने के लिए लिस्ट सेव करके रख लें

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।