Lucknow Diwali Shopping: दिवाली पूजा सामग्री के लिए लखनऊ का ये बाजार है बेस्ट, सस्ते में मिलेगा सामान

दिवाली का त्यौहार हो और महिलाएं शॉपिंग ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाएं दिवाली आने से पहले ही पूजन सामग्री की खरीदारी करने के लिए तैयार हो जाती हैं। अगर आप लखनऊ की रहने वाली हैं या लखनऊ के आसपास कहीं रहती हैं, तो अब आप दिवाली पर पूजा सामग्री कम कीमत में आसानी से खरीद सकती हैं। आज हम आपको लखनऊ के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप दिवाली पूजा सामग्री की खरीदारी अपने बजट में कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास बाजार के बारे में।
लखनऊ का फेमस अमीनाबाद बाजार -
लखनऊ का फेमस अमीनाबाद बाजार न सिर्फ पूजा सामग्री के लिए जाना जाता है, बल्कि इस बाजार में चिकनकारी कपड़ों से लेकर गृहस्ती और सजावट के सभी सामान किफायती दामों पर मिल सकते हैं। इस बाजार में त्योहार के वक्त काफी रौनक देखने को मिलती हैं।
इस बाजार में आपको होलसेल रेट पर भी सामान मिल जाएंगे। दिवाली की खरीदारी के लिए अमीनाबाद की गलियां एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस बाजार में आपको पूजन सामग्री की छोटी चीज से लेकर बड़ी चीज तक हर तरह की चीजें बाजार में आसानी से मिल सकती हैं।
पूजन सामग्री से जुड़ा हर सामान मिलेगा -
अमीनाबाद बाजार के अंदर कई पूजन भंडार दुकान है, जो पूजा सामग्री के लिए कई सालों से प्रसिद्ध है। आपको इस बाजार में हवन और पूजा सामग्री के अलावा भगवान की एक से एक अलग-अलग धातु वाली मूर्तियां भी मिल जाएगी, जिसे आप अपने बजट के अंदर खरीद सकती हैं।
अगर आप अपने पूजा रूम को डेकोरेट करना चाहती हैं, तो आपको इस बाजार में पूजा घर को सजाने के भी कई सामान किफायती दामों पर मिल जाएंगे। इस बाजार में पूजन से जुड़ी हर चीज के अलावा आप पीतल चांदी या स्टील के बर्तन भी अपने बजट के अंदर खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में कहां मिलेगी सबसे सस्ती राजपूती पोशाक, जानें कौन सा बाजार है बेस्ट
ऐसे पहुंचे लखनऊ के अमीनाबाद बाजार -
इस बाजार से आप खरीदारी करते वक्त बार्गेनिंग कर सकती हैं। मोलभाव करने से आपको सामान और कम कीमत में मिल सकता है। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप लखनऊ बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से पर्सनल कैब और ऑटो बुक कर अमीनाबाद बाजार तक आ सकती हैं।
इसके अलावा आप चाहे तो शेयरिंग ऑटो भी ले सकती हैं। आपको लोकल बस भी मिल जाएगी। जिसकी मदद से आप अमीनाबाद तक जा सकती हैं। त्योहार के समय आपको थोड़ी भीड़ दिख सकती हैं, लेकिन त्योहार के लिहाज से यह बाजार आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।