Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

DIY Magazine Reuse: होम डेकोर के लिए पुरानी मैगजीन का ऐसे करें इस्तेमाल, बनाएं ये सामान

घर को सुंदर बनाने के लिए अक्सर हम बाहर मिलने वाले डेकोर आइटम को खरीदत हैं। लेकिन अब आप इन्हें मैगजीन से घर पर ही रेडी कर सकती हैं।
Updated:- 2023-08-29, 11:33 IST
Old Magazine Home Decor

Old Magazine Reuse: हमारे घर में कई सारे सामान ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है। इसके बाद वो सारा सामान कबाड़ में चला जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे आप रीयूज भी कर सकती हैं। अगर आपके घर में पुरानी मैगजीन रखी है तो इसे फेंके नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल घर के डेकोर आइटम को बनाने में करें। इससे आप अपने पसंद की चीजें बना सकती हैं, जिसके लिए बस आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। उसकी मदद से आपक अलग-अलग तरह की चीजें बनाकर अपने घर को और सुंदर बना सकती हैं।

वॉल डेकोर आइटम करें तैयार (DIY Wall Decor)

Wall Decor Item For Home

अगर आपको अपने घर की दीवारों को अलग तरीके से डेकोरेट करना है तो इसके लिए आप मैगजीन का इस्तेमाल करके वॉल डेकोर आइटम बना सकती हैं। इससे वॉल हेंगिंग बन सकता है वरना वॉल डेकोर करने के लिए अलग-अलग डिजाइन बन सकता है। इसके लिए बस आपको मैगजीन, ग्लू, पेंट और छोटे-बड़े मिरर चाहिए होंगे। 

ऐसे बनाएं वॉल डेकोर (DIY Magazine Wall Hanging ideas)

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले कई सारी मैगजीन को इकट्ठा करें।
  • अब इनके पेपर को फोल्डर से अलग करें।
  • इसके बाद उन्हें लंबा-लंबा रोल करना शुरू करें।
  • फिर इन्हें स्क्वेयर शेप में फोल्ड करें। 
  • अब इन्हें ग्लू की मदद से पेस्ट करें और पूरा स्क्वायर बंच तैयार करें।
  • इसमें आप एक बड़ा और फिर सारे थोड़े-थोड़े छोटे बनाएं।
  • अब इस पूरे डेकोर आइटम को पेंट करें और इसमें मिरर लगाएं।
  • इसके बाद इनमें डोरी डालकर इन्हें एकसाथ जोड़े।
  • आप चाहे तो इनमें मोती भी डाल सकती हैं।
  • इसके बाद गांठ बांधे।
  • इस तरीके से आपका वॉल डेकोर (छोटी-छोटी चीजों से घर सजाना) रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: घर को खूबसूरत और लग्जरी लुक देना है तो इन टिप्स की लें मदद

फोटो फ्रेम करें तैयार (How To Make DIY Photo Frame)

DIY Photo frame

अगर आपको घर पर फोटो लगाने का शौक है तो इसके लिए आप घर पर ही रखी पुरानी मैगजीन का इस्तेमाल करके फोटो फ्रेम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको पैसा भी कम खर्च करना पड़ेगा। इसी के साथ आप अपनी पसंद का फ्रेम रेडी कर पाएंगी।

ऐसे बनाएं फोटो फ्रेम (Photo Frame DIY Ideas)

  • इसके लिए पहले आपको एक लड़की का फ्रेम चाहिए होगा।
  • फिर मैगजीन के पेपर के छोटे-छोटे टुकड़े करने होंगे। 
  • अब एक कटोरी लें इसमें थोड़ा सा पानी और ग्लू एड करें।
  • इसके बाद इस फ्रेम के कवर को मैगजीन (घर को सजाने के लिए लाइट का करें इस्तेमाल) के पेपर पर ग्लू लगाकर सेट करें और कुछ देर के लिए सूखने के लिए रख दें।
  • अब आप पेंट का इस्तेमाल करे और इसमें अपनी पसंद का कलर लगाएं।
  • फिर इसे सूखने के लिए रख दें।
  • अब आप चाहे तो इसमें मिरर लगा सकती हैं वरना ग्लू लगाकर थ्रेड को भी इसपर सेट कर सकती हैं।
  • इस तरीके से आपका फोटो फ्रेम रेडी हो जाएगा
  • इसे बनाने के बाद आपको भी ऐसा लगेगा कि शायद ही बाहर से ऐसा कुछ आइटम मिले।

इसे भी पढ़ें: घर के फ्रंट डोर को फूलों की मदद से सजाएं कुछ इस तरह

इस तरीके से आप पुरानी मैगजीन का इस्तेमाल करके होम डेकोर आइटम बना सकती हैं और घर को सुंदर दिखा सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik/ Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।