आपकी इन्हीं गलतियों के कारण Washing Machine के ड्रेन पाइप में जम जाती है गंदगी, जानें

वाशिंग मशीन के ड्रेन पाइप में गंदगी जम जाना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन बार-बार या लगातार अगर यही दिक्कत आती है, तो यह बड़ी परेशानी बन जाती है। इसके लिए कई बार हमें एक्सपर्ट को बुलाकर भी साफ कराना पड़ता है। ड्रेन पाइप में फसी गंदगी न केवल वाशिंग मशीन की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है, बल्कि कपड़ों पर भी दाग-धब्बे लगने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, वाशिंग मशीन के ड्रेन पाइप में ये दिक्कतें आपकी कुछ गलतियों के कारण भी आ सकती हैं। मशीन में कपड़े धोते समय कई बार गलतियां हो जाती हैं, जिसका सीधा असर इसके ड्रेन पाइप पर पड़ता है। तो चलिए इसी के साथ हम आपको बताते हैं कि आइए जानते हैं कि आखिर क्यों होती है ये समस्या और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
वाशिंग मशीन के ड्रेन पाइप में किन गलतियों के कारण जम जाती है गंदगी?
वाशिंग मशीन में खारे पानी का इस्तेमाल करने से
कई बार लोग वाशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त खारे पानी का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें, इस पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जो धीरे-धीरे पाइप में जमकर एक परत बना लेती है। फिर, पाइप से पानी निकलने में दिक्कत आने लगती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि वाशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए खारे या कठोर पानी का इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर है।
धूल-मिट्टी लगे कपड़ों को वाशिंग मशीन में डालना
कई बार महिलाएं वाशिंग मशीन में कपड़े डालते वक्त धूल-मिट्टी लगे कपड़ों को भी डाल देती हैं, जिससे इसके ड्रेन पाइप में गंदगी जम जाती है। ऐसे में, हमेशा ध्यान रखें कि धूल-मिट्टी या कीचड़ लगे कपड़ों को पहले बाहर ही साफ पानी से धो लें। फिर, इसके बाद मशीन में डालें।
इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन के ड्रेन पाइप से नहीं निकल रहा है पानी तो इन 3 टिप्स को करें फॉलो
डिटर्जेंट के इस्तेमाल के कारण
वाशिंग मशीन में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से अच्छा है लिक्विड का यूज करना है। अधिक मात्रा में डिटर्जेंट का उपयोग करने से पाइप में गंदगी जम जाती है, जिससे पानी ठीक से बाहर नहीं निकल पाता है।
इसे भी पढ़ें- वाशिंग मशीन की ड्रेन पाइप को ऐसे करें साफ, चुटकियों में गायब हो जाएगी गंदगी
नियमित सफाई न करना भी है आपकी गलती
वाशिंग मशीन की नियमित सफाई न करने से भी पाइप में अधिक गंदगी जमने की समस्या आती है। इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर उसकी सफाई करते रहें।
इसे भी पढ़ें- पुरानी या जंग लगी हुई वाशिंग मशीन को इस तरह दें नया लुक, नहीं पड़ेगी दूसरी खरीदने की जरूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।