Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

वॉशिंग मशीन के ड्रेन पाइप से नहीं निकल रहा है पानी तो इन 3 टिप्स को करें फॉलो

Washing Machine Drain Pipe: ज्यादातर लोग कपड़ों को धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। कई बार वॉशिंग मशीन की ड्रेन पाइप से पानी बाहर नहीं निकलता है जिसके कारण बहुत परेशानी होती है। 
Updated:- 2023-09-08, 13:22 IST
image

वॉशिंग मशीन ती ड्रेन पाइप को क्लीन करना लोगों को बहुत मुश्किल लगता है क्योंकि इसे पूरी तरह से साफ करने में बहुत समय लग जाता है लेकिन अगर ड्रेन से पाइप से पानी नहीं निकल रहा है तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे वॉशिंग मशीन में लगी ड्रेन पाइप को जल्दी और आसानी से साफ कर पाएंगी। 

1) ड्रेन पाइप को ऐसे करें साफ 

how to fix washing machine drain pipe

ड्रेन पाइप में अगर कचरा फंसा हुआ है और उसके कारण पाइप से पानी नहीं निकल रहा है तो आपको सबसे पहले थोड़ा गर्म पानी लेना होगा और पाइप में डालना होगा। इसके बाद सॉफ्ट और एक पलते ब्रश से पाइप को रगड़कर साफ कर दें।

इसके अलावा मशीन के वॉशर में गर्म पानी डालकर चला दें। ऐसे में गर्म पानी पाइप से बाहर निकलेगा और इससे ड्रेन पाइप अंदर से भी साफ हो जाएगी, लेकिन इसके लिए बहुत अधिक गर्म पानी का यूज ना करें। 

2)डिटर्जेंट लिक्विड से वॉशिंग मशीन के ड्रेन पाइप को सही करें 

ड्रेन पाइप से पानी ना निकलने का सबसे बड़ा कारण यह होता है कि इसमें कोई सिक्का या फिर ऐसी बड़ी चीज फंस जाती है जो नहीं निकल पाती है। इसके लिए आपको एक कप में तीन से चार बूंद डिटर्जेंट लिक्विड डालना होगा और फिर दो-चार बूंद कोई भी तेल को डालना होगा। अब आपको पानी डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स करना होगा। इस सॉल्यूशन को आप एक कप में भी बना सकती हैं। इसके बाद इसे धीरे-धीरे करके पाइप में डालें और फिर इसके बाद सही से गर्म पानी डाल दें। ऐसा करने से जो भी चीज पाइप में फंसी होगी वह बाहर निकल जाएगी। 

 इसे भी पढ़ें- कभी खराब नहीं होगी वॉशिंग मशीन, आजमाएं ये यूनिक ट्रिक्स

3)वॉशिंग मशीन के ड्रेन पाइप में लुब्रिकेंट को डालें 

अगर आप कुछ ही मिनटों में वॉशिंग मशीन के ड्रेन पाइप को सही करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बस कोई भी लुब्रिकेंट लेना होगा और फिर इसे धीर-धीरे करके पाइप में डालना होगा।

इसके बाद मशीन के वॉशर में पानी डालकर चला दें। इससे वॉशिंग मशीन के ड्रेन पाइप में जिस भी चीज के कारण पानी नहीं निकल रहा था वह बहुत आसानी से बाहर आ जाएगा और वॉशिंग मशीन के ड्रेन पाइप से पानी न निकलने की समस्या खत्म हो जाएगी। 

 इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से करें अपनी वॉशिंग मशीन को साफ, कम होगी रिपेयरिंग की जरूरत

इन टिप्स की मदद से आप वॉशिंग मशीन के ड्रेन पाइप को सही कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।