image

Surya Pongal Rangoli Designs 2025: सूर्य पोंगल पर रंगोली के रंगों से सजाएं अपना घर, बनाएं पॉट रंगोली डिजाइन

पोंगल दक्षिण भारत में बहुत अच्छे से सेलिब्रेट होता है। इन दिनों में रंगोली को भी घरों पर बनाया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि त्योहार घर में रंग नजर आएं। आप भी घर पर अलग तरह की रंगोली को बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-14, 15:17 IST

हमारे देश में साल भर अलग-अलग त्योहार मनाया जाता है। जनवरी के महीने में दक्षिण भारत में सबसे खास त्योहार पोंगल मनाया जाता है। इस दिन हर कोई अपने घर में पूजा-अर्चना करते हैं। घरों को सजाते हैं। आप रंगोली बनाकर भी अपने घरों में रंगों को भर सकते हैं। इसके लिए आप पॉट रंगोली से अपने घर के आंगन और पूजा घर को सजा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की रंगोली को बना सकती हैं।

मोर डिजाइन के साथ पॉट रंगोली

peacock design rangoli

आप अपने घर में फोटो में नजर आने वाली मोर डिजाइन के साथ पॉट रंगोली को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली के लिए आपको पहले चॉक से डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इसमें आउटलाइन करके इस डिजाइन को अच्छे से हाईलाइट करना है। अब इस डिजाइन में कलर को भरें। इसके बाद आप चाहें तो इसमें दीपक लगाएं। इससे आपका घर अच्छा लगेगा।

गाय के साथ पॉट रंगोली

cow rangoli

इस त्योहार में गाय बेहद खास होती है। इसलिए आप इस तरह की रंगोली को अपन घर पर बना सकती हैं। इसमें आपको चॉक से गाय, मटका, मोर और सूरज का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इसकी आउटलाइन करनी है। इसके बाद अपनी पसंद के रंगों को इस रंगोली में भरना है। इसके बाद आप चाहें तो इसे फूलों से सजा सकते हैं। इससे आपके घर की रंगोली अच्छी लगेगी।

इसे भी पढ़ें: Kaanum Pongal Rangoli Designs: माचिस की तिल्ली और चम्मच की मदद से केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइंस

कमल के फूल और पॉट वाली रंगोली

Pot rangoli

आप अपने घर पर कमल के फूल के साथ पॉट रंगोली को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली घर में पॉजिटिविटी लाती है। इस तरह की रंगोली में पहले कमल के फूल को क्रिएट करना है। इसके बाद इसमें ईख का डिजाइन बनाना है। अब इसके ऊपर मटके का डिजाइन क्रिएट करना है। इसमें से दूध को निकलते हुए दिखाना है। इस तरह के रंगोली डिजाइन से आपका घर अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Cow Rangoli Design For Mattu Pongal: मट्टू पोंगल पर ट्राई करें गाय और बेल वाली रंगोली के ये आसान डिजाइंस

पॉट रंगोली डिजाइन

Simple pot rangoli

आप अपने घर के आंगन में सिंपल पॉट रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें बीच में फूल का डिजाइन बनाया जाता है। इसके आसपास एक डिजाइन वाले मटके। इसके साथ ईख बनाई जाती है। इससे भी आपके घर का आंगन अच्छा लगता है। इस तरह की रंगोली को बनाने में बस आपको थोड़ा ज्यादा समय लग जाएगा।

इस बार पोंगल पर अपने घर में इस रंगोली डिजाइन को क्रिएट करें। इससे आपके घर का हर कोना अच्छा लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram/SAMA SWAPNA

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।