Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

Kaanum Pongal Rangoli Designs: माचिस की तिल्ली और चम्मच की मदद से केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइंस

त्योहारों के मौके पर घर के आंगन को खूबसूरत बनाने के लिए घर में मौजूद कई चीजों जैसे माचिस की तिल्ली, चम्मच, बोतल के ढक्कन जैसी अन्य चीजों की मदद से रंगोली बना सकती हैं।
Updated:- 2024-01-17, 17:53 IST
image

Simple Rangoli Designs: हर तीज-त्योहार के मौके पर घर के आंगन पर कई तरीके की रंगोली के डिजाइन को बनाया जाता है। वहीं दक्षीण भारत में पोंगल का त्योहार 15 जनवरी 2024 से शुरू हो चुका है। यह कुल 4 दिन का त्योहार होता है। इस त्योहार के चौथे यानी आखिरी दिन यानी कन्नम पोंगल के दिन गाय और बेल के डिजाइन की रंगोली को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कन्नम पोंगल के मौके पर घर के आंगन या दरवाजों पर बनाने के लिए माचिस की तिल्ली और चम्मच की मदद से बनाये गये रंगोली के कुछ आसान डिजाइंस।

फूल रंगोली डिजाइन (Pongal Rangoli Designs)

flower rangoli

फूल डिजाइन की रंगोली आप अपने घर के आंगन की जगह के हिसाब से ज्यादा या कम जगह लेकर बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप बोतल के ढक्कन की मदद ले सकती हैं और फूलों की कलियों के लिए आप चम्मच का इस्तेमाल करें। 

 इसे भी पढ़ें-  पोंगल पर 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

स्क्वायर रंगोली डिजाइन (Easy Pongal Rangoli Designs)

square rangoli designs

रंगोली में थोड़ा डिटेल वाले डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो सर्किल शेप में रंगोली बनाकर आप इसका बॉर्डर स्क्वायर शेप का बना सकती हैं। इसके लिए आप चाहे तो आस-पास में मटका या पेड़ के डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं।

पत्ती डिजाइन रंगोली (Simple Rangoli Designs)

leaf rangoli designs

फूलों के साथ पोंगल से इंस्पायर पेड़-पौधे बनाने का सोच रही हैं तो तस्वीर में बनाये गये डिजाइन जैसी पत्तियों के आकार में रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए आप एक बड़े आकार का फूल बना लें और एक-एक कली को बड़े साइज के चम्मच की मदद से 3डी इफेक्ट में कर्व कर दें।

 इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs: पोंगल पर घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस

सर्किल डिजाइन रंगोली (Pongal Special Rangoli Designs)

circle rangoli design

गोल और सिंपल डिजाइन की रंगोली बनाना चाहती हैं तो बारीक डिजाइन के फूल बॉर्डर वाली ये डिटेल से बनाई गो रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आप सर्किल के अंदर के डिजाइन के लिए सेलो टेप का इस्तेमाल करें और फूलों की कलियों को शेप देने के लिए माचिस की तिल्ली की मदद ले सकती हैं।

 

 

अगर आपको पोंगल के लिए खास रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।