herzindagi
image

Chhath Puja 2025: ठेकुआ से लेकर रसियाव तक, इन 8 पकवानों के साथ मनाएं छठ का त्‍योहार

कार्तिक महीने में दिवाली के बाद छठ पूजा का पावन त्योहार मनाया जाता है, जो सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है। ये चार दिवसीय महापर्व आस्था, शुद्धता और लोक संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। इस व्रत में ठेकुआ और रसियाव जैसे पारंपरिक पकवानों का खास महत्व होता है। आइए जानते हैं 2025 में छठ पूजा की तारीख और उन 8 खास व्यंजनों के बारे में, जिनके बिना ये उत्सव अधूरा है।
Editorial
Updated:- 2025-10-15, 11:41 IST

कार्तिक महीने में पूरे देश में त्योहारों की रौनक देखने को म‍िलती है। एक ओर जहां दीवाली से माहौल देखने लायक होता है, तो वहीं छठ पूजा भी सबसे खास मानी जाती है। दीवाली और भाई दूज के बाद मनाया जाने वाला ये त्‍योहार सूर्य देव को समर्पित है। इसकी शुरुआत भले ही बिहार से हुई हो, लेकिन आज इसे पूरे देश में बड़े प्यार और भक्ति के साथ मनाया जाता है। व‍िदेशों में भी इसकी रौनक देखने को म‍िलती है।

छठ पूजा को कई नामों से जाना जाता है, जैसे- सूर्य षष्ठी, छठ पर्व, दाला छठ या छठी मइया की पूजा। ये त्योहार कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक चलता है, यानी कुल चार दिन। इस दौरान कई तरह के खास पकवान बनाए जाते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको छठ पूजा का महत्‍व बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे क‍ि आप इस मौके पर क्‍या-क्‍या बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

chhath puja dishes 2025 (1)

छठ पूजा का महत्व

आपको बता दें क‍ि छठ पूजा सूर्य देव और उनकी पत्नी उषा (सुबह की पहली किरण) को समर्पित होती है। मान्यता है कि जो लोग पूरे नियम और श्रद्धा से ये व्रत रखते हैं, उनके घर में सुख-शांति का वास होता है। संतान की उम्र लंबी होती है। इस व्रत में महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। पूजा में सबसे खास है उगते और डूबते सूरज को अर्घ्य देना। पूजा स्थल की सफाई, शुद्धता और सादगी का खास ध्यान रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली में घर आए मेहमानों को सर्व करें ये टेस्टी ड्रिंक्स

छठ पूजा की खास परंपराएं

  • घाटों और घरों की सफाई कर सुंदर सजावट की जाती है।
  • व्रत के दौरान प्याज, लहसुन या तली-भुनी चीजें नहीं खाई जाती हैं, यानी सात्‍व‍िक‍ भोजन ही खाना होता है।
  • ये पूजा शरीर और मन दोनों की परीक्षा मानी जाती है।
  • घर की महिलाएं सूर्य देव के लिए प्रेम और श्रद्धा से प्रसाद तैयार करती हैं।

छठ पूजा के प्रमुख व्यंजन क्‍या हैं?

ठेकुआ

छठ पूजा का सबसे जरूरी प्रसाद ठेकुआ ही होता है। गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनने वाला ये कुरकुरा मीठा स्नैक पूजा की शान होता है। इसके ब‍िना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है।

रसियाव

चावल, दूध और गुड़ से बनने वाला ये मीठा व्यंजन व्रत खोलने के लिए बनाया जाता है। इसका स्वाद हर किसी को भा जाता है। आप इसे प्रसाद के रूप में सभी को व‍ितर‍ित भी कर सकती हैं।

chhath puja dishes 2025 (2)

कद्दू-भात

कद्दू और चना दाल को मसालों के साथ पकाया जाता है। ये बेहद हल्का और पोषण से भरपूर होता है। ये चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।

हरा चना मसाला

छठ पूजा के मौके पर उबले हुए हरे चने को हल्के मसाले और नींबू के रस के साथ मिलाकर बनाया जाता है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही प्रोटीन से भरपूर होता है।

मीठा पुआ

ठेकुआ की तरह ही मीठा पुआ भी आटे और गुड़ से बनाकर तैयार की जाती है, लेकिन इसे तवे पर सेंका जाता है। ये छठ प्रसाद का मीठा और हल्का विकल्प है।

सत्तू का पराठा

छठ पूजा के अगले दिन यानी पारन के दिन कई घरों में सत्तू से भरा पराठा भी बनाया जाता है। ये पेट भरने वाला और पौष्टिक होता है। अगर आप इसे खाएंगी तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।

पूड़ी

हमारे यहां भारत में त्‍योहार के मौके पर पूड़‍ियां न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ऐसे में छठ के माैके पर भी आप पूड़ि‍यां बना सकती हैं। इसे गेहूं के आटे से बनाकर घी में तला जाता है और सब्जी या रसियाव के साथ सर्व क‍िया जाता है।

गाजर का हलवा

सर्दियों की शुरुआत के साथ गाजर का हलवा भी बनाया जा सकता है। गुड़ और देसी घी से बना ये हलवा पूजा के बाद मिठाई के रूप में सर्व जा सकता है। गाजर का हलवा तो हर क‍िसी काे पसंद भी आता है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5 रेसिपी और आपकी दीपावली सुपरहिट! फेस्‍ट‍िवल पर ट्राई करें 8 एवरग्रीन ड‍िशेज, कम समय में होंगी तैयार

छठ पूजा सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि ये शुद्ध मन, अनुशासन और परिवार के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। इस साल छठ पूजा पर इन पारंपरिक और नए व्यंजनों को जरूर ट्राई करें। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI-Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।