
Simple Rangoli Designs: दक्षीण भारत में पोंगल का त्योहार 15 जनवरी 2024 से मनाया जा रहा है। यह कुल 4 दिन का त्योहार होता है। इस त्योहार के तीसरे दिन यानी मट्टू पोंगल के दिन गाय और बेल के डिजाइन की रंगोली को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
लगभग हर तीज-त्योहार के मौके पर घर के दरवाजों या आंगन पर कई तरीके की रंगोली के डिजाइन को बनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं गाय और बेल के डिजाइन की रंगोली जो खास आप मट्टू पोंगल के दिन बना सकती हैं और घर के आंगन को खूबसूरत बना सकती हैं।

स्वास्तिक डिजाइन की रंगोली बनाना लगभग हम सभी पसंद करते हैं। इस तरीके के डिजाइन को आप गाय बनाकर उसकी पीठ पर बना सकती हैं। कोशिश करें कि स्वास्तिक को आप भगवा कलर से बनाएं। आप चाहे तो लाल रंग से भी स्वास्तिक बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए कलश डिजाइन की रंगोली है बेहद खास, कुछ ही मिनटों में जाएगी बन

मटके के साथ गाय डिजाइन वाली रंगोली पोंगल के समय बेहद शुभ मानी जाती है। इस तरह के डिजाइन के साथ में आप मोर के पंख और फूल-पत्ती के डिजाइन में भी कलरफुल रंगोली का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन की आप बाउंड्री सफेद रंग से बनाएं। ऐसा करने से रंगोली काफी क्लीन और डिजाइन बारीकी से नजर आएगा।

ज्यादा रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं और सिंपल डिजाइन की रंगोली बनाना चाहती हैं तो आप इस तरीके से सर्किल बनाकर इसके अंदर सफेद के साथ 1 या 2 कलर को मिलाकर सिंपल डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। इसके साथ आप नारियल के पेड़ या मटके के डिजाइन को बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: थाली और बोतल की मदद से इस तरह बनाएं आसान रंगोली डिजाइन, नहीं फैलेगा रंग

मट्टू पोंगल के मौके पर आप अगर खास तरीके के बारीकी से बने डिजाइन को अपने घर के आंगन पर बनाना चाहती हैं तो इस तरीके की पिक्चर आर्ट वाली रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कई रंगों का इस्तेमाल करना होगा, जिससे डिजाइन खिलकर नजर आए।
अगर आपको पोंगल के लिए खास रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।