
क्रिसमस का त्योहार आते ही घर, ऑफिस और दुकानों में सजावट की रौनक बढ़ जाती है। खासकर क्रिसमस ट्री डेकोरेशन के बिना यह त्योहार अधूरा सा लगता है। अगर आप भी इस क्रिसमस अपने ट्री को खूबसूरत और ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं, तो नोएडा की ये मार्केट्स आपके लिए परफेक्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन साबित हो सकती हैं। यहां पर आपको सभी जरूरी सामान मिल जाएंगे, जिसे खरीदकर आप अपने क्रिसमस ट्री को सजाकर इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट कर सती हैं। आइए कौन सी मार्केट को आप एक्सपलोर कर सकती हैं। इसके बारे में जानते हैं।
नोएडा की सबसे पॉपुलर मार्केट्स में से एक ब्रह्मपुत्र मार्केट क्रिसमस के समय रंग-बिरंगे डेकोर आइटम्स से सजी रहती है। यहां आपको क्रिसमस बॉल्स, फेयरी लाइट्स, स्टार और स्नोफ्लेक्स, सैंटा और रेनडियर शोपीस सभी चीजें मिल जाएगी। साथ ही ये सभी कम दाम में मिलेंगी, जिसे खरीदकर आप अपने ऑफिस से लेकर घर को भी सजा सकती हैं। यह मार्केट बजट फ्रेंडली भी है, इसलिए कम खर्च में अच्छी खरीदारी हो जाती है।

अगर आप लेटेस्ट और प्रीमियम क्रिसमस डेकोर ढूंढ रहे हैं, तो सेक्टर-18 मार्केट बेस्ट ऑप्शन है। यहां शॉपिंग मॉल्स और स्ट्रीट शॉप्स दोनों का कॉम्बिनेशन मिलेगा। यहां से आप आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री, एलईडी लाइट्स, डिजाइनर ट्री टॉपर्स, थीम बेस्ड डेकोर आइटम्स खरीद सकती हैं। इस तरह के आइट्मस से आप अपने ऑफिस या घर की डेकोरेशन को अच्छे से कर सकती हैं।

आप नोएडा की सबसे पुरानी और भरोसेमंद मार्केट्स में से एक है। यहां आपको क्रिसमस ट्री सजाने से जुड़े लगभग सभी आइटम्स थोक और खुदरा दोनों रेट पर मिल जाते हैं। खास बात यह है कि यहां बार्गेनिंग की पूरी गुंजाइश रहती है। यहां पर आपको मिनी ट्री को सजाने का सामान भी मिल जाएगा। साथ ही आप यहां से गिफ्ट्स के आइट्स भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Decoration Ideas for Christmas: बिना क्रिसमस ट्री के इस तरह सजाएं अपना घर, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
मार्केट से जाकर शॉपिंग करने के लिए नोएडा की ये मार्केट काफी फेमस हैं। ऐसे में आप कम दाम में क्रिसमस की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको सभी डेकोरेशन आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप सजाकर इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।