how to clean rangoli colour stains from tiles easily

रंगोली के कलर का दाग फर्श से चुटकियों में हो जाएगा गायब, बस पोछा मारने से पहले पानी में मिलाएं ये 3 चीजें

अक्सर कई लोगों के घर में फर्श पर लगा रंगोली का रंग का दाग साफ नहीं कर पाते। यह दाग कई दिनों तक उनके फर्श पर लगा रहता है। इसलिए उन्हें हर रोज फर्श पर पोछा लगाना पड़ता है, जिससे दाग साफ हो सके। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक ही बार में दाग साफ कर लेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-11-01, 08:30 IST

दिवाली पर सुंदर और यूनिक रंगोली बनाना सबको अच्छा लगता है। माना जाता है कि इस पर्व में घर में रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। लोग इस दिन अपनी सुविधा और समय के अनुसार छोटी और बड़ी रंगोली डिजाइन बनाते हैं। कई लोग रंगोली कलर के तौर पर होली के कलर्स का भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा मार्केट में मिलने वाले रंगोली के रंग भी बहुत ज्यादा हार्ड होते हैं। इसलिए जब दिवाली के अगले दिन लोग रंगोली साफ करते हैं, तो रंग फर्श पर जम जाता है। रंगोली के रंग उठाने के बाद भी फर्श का रंग उतरता नहीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रंगोली साफ करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे न तो फर्श पर रंग जमेगा और अगर रंग का दाग आ भी गया है, तो आप इसे आसानी से साफ कर लेंगे।

रंगोली का रंग फर्श से उठाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

rangoli colour stains from tiles easily

इसके लिए सबसे पहले आपको रंगों को सही से उठाना जरूरी है। कई लोग कपड़ा गीला करके रंग उठाते हैं, इसकी वजह से भी रंग का दाग फर्श पर जम जाता है। अगर आप चाहते हैं, तो फर्श पर दाग न लगे, तो पहले इसे सुखे कपड़े से उठा लें। इसके अलावा आप कूड़ा उठाने वाले या पेपर से भी रंग को उठा सकते हैं। अगर आप पहले रंग उठा लेंगे, तो पोछा करने से रंग फर्श पर जमेगा नहीं।

इसे भी पढ़ें- पोछा मारने के बाद भी घर में घूमते रहते हैं कॉकरोच? बाल्टी में मिलाएं बस एक चीज

फर्श पर लगे रंगोली के दाग को ऐसे करें साफ

clean rangoli colour stains from tiles easily

  • इसके लिए आपको पहले पानी को थोड़ा गर्म कर लेना चाहिए। गुनगुने पानी से पोछा लगाने पर दाग आसानी से साफ हो जाता है।
  • इसके अलावा रंगोली का दाग साफ करने के लिए आपको पोछे के पानी में डिशवॉश लिक्विड मिला देना चाहिए। इससे भी दाग आसानी से साफ हो जाता है। 
  • फर्श पर लगा दाग साफ करने के लिए आप पोछे वाले पानी में टॉयलेट क्लीनर की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं। इससे एक ही बार में फर्श चमक जाएगा।
    • how to clean rangoli colour stains from tiles easily
  • अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप पोछे के पानी में 2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच विनेगर और 1 चम्मच सिरका मिलाएं। ध्यान रखें की यह सभी चीजें केवल एक ही मग पानी में मिलाना है। इसके बाद पोछे को पानी में डूबाएं और फर्श को साफ कर लें। इससे एक ही बार में फर्श पर लगा रंग का दाग साफ हो जाएगा। यह पोछा मारने का आसान तरीका है।

clean rangoli colour stains from tiles easily

इसे भी पढ़ें- Mopping Tips: पोछा लगाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अगर हर दिन फॉलो करेंगे ये 3 हैक्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।