बराबर सैलरी ना मिलना कुछ ऐसा है जिसका बहुत से लोगों को सामना करना पड़ता है। इसी बारे में आपने बहुत बार एक्ट्रेस को भी बात करते देखा होगा।
यही कारण है कि हम आपको बताएंगे कि आप Unequal Pay के खिलाफ क्या कदम उठा सकते हैं। इस विषय के बारे में हमने बात की सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल मिश्रा से। उन्होंने स्टेप-बाए-स्टेप पूरा प्रोसेस साझा किया जो कुछ इस प्रकार है:
1. सबसे पहले ऑफिस में रखनी होती है बात
बराबर सैलरी ना मिलने के खिलाफ कदम उठाने के बारे में पूछे जाने पर सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल मिश्रा बताते हैं, "सैलरी कम रही है इस बारे में पता लगने पर सबसे पहले हमें कंपनी में ही अपनी बात रखनी होगी। आप अपनी बात रखने के लिए रिपोर्टिंग मेनेजर या हेड के साथ मीटिंग रख सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी बात समझानी होती है।
इसे भी पढ़ेंः शादी से पहले हर महिला को जान लेने चाहिए अपने ये अधिकार
2. हाई कोर्ट जा सकते हैं आप
सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल मिश्रा बताते हैं, "अपनी कंपनी में बात रखने के बाद आप हाई कोर्ट में जाकर याचिका दायर कर सकते हैं। आर्टिकल 14 और 15 के ग्राउंड पर आप इसे चैलेंज कर सकते हैं।
आर्टिकल 14 आपको स्वतंत्रता का अधिकार देते हैं। वहीं आर्टिकल 15 आपको धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव से रोकता है। इसी आर्टिकल की मदद से आप अपनी याचिका प्रस्ततु कर सकते हैं।
बराबर सैलरी ना मिलना क्यों है गलत?
हम जो भी काम करते हैं उसके बदले में हमें पैसे मिलते हैं। ऐसे में एक महिला के लिए भी बराबर सैलरी लेना उतना ही जरूरी है जितना एक पुरुष के लिए। एक ही काम के लिए पुरुष को ज्यादा पैसे मिलना और महिलाओं को कम बिल्कुल गलत है।
कई कंपनियां ले रही हैं स्टेप
बराबर सैलरी मिलने और ऑफिस में मौजूद किसी भी तरह के गेप को खत्म करने के लिए कई कंपनियां स्टेप ले रही हैं। यह भी दिखाता है कि एक ही काम के लिए 2 लोगों को अलग-अलग सैलरी मिलना बिल्कुल गलत है।
इसे भी पढ़ेंः दहेज के बारे में क्या कहता है भारत का कानून? जानने के लिए पढ़ें
उम्मीद है आपको अब समझ आ गया होगा कि आप कैसे कम सैलरी के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकती हैं। अगर आप इसके अलावा कुछ और जानना चाहती हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।