यह संकेत बताते हैं कि फर्स्ट डेट के बाद वह करने लगा है आपको पसंद

पहली डेट किसी भी कपल के लिए बेहद खास होती है। अब तक आपने जिससे बात की या फिर जिसकी छवि अपनी कल्पनाओं में बनाई, अब उसे देखने, मिलने और मिलकर ढेर सारी बातें करने का वक्त आता है। ऐसे में फर्स्ट डेट के बाद दोनों ही व्यक्ति को यह समझ में आता है कि जिसके बारे में उन्होंने अब तक केवल ख्यालों में ही सोचा, वह वास्तव में कैसा है। आप दोनों की आपस में केमिस्ट्री कैसी होती है। पहली डेट के बाद पार्टनर को लेकर कई तरह के मिथ्स टूटते हैं और आपको वास्तविक सच्चाई का पता चलता है। वह पहली डेट ही होती है, जिसके बाद रिश्ता या तो आगे बढ़ता है या फिर टूट जाता है। हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति स्वयं मुंह से खुलकर कुछ ना कहें, लेकिन उसके द्वारा दिए जाने वाले संकेत आपको बताते हैं कि वह आपको अब पसंद करने लगा है और आपके साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाना चाहता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं-
अगली बार कब मिलोगी
अगर आपकी पहली डेट खत्म होने से पहले ही सामने वाला व्यक्ति आपसे यह पूछे कि तुम अगली बार कब मिलोगी तो इसका अर्थ है कि उसे आप सच में बेहद पसंद आई हैं और वह बार-बार आपसे मिलना चाहता है। वह अगली डेट के लिए इसलिए पूछता है ताकि वह दोबारा मिलकर आपको और भी अधिक बेहतर तरीके से समझ सके और अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सके।
थोड़ी देर बैठो ना
अगर फर्स्ट डेट पर सामने वाला व्यक्ति इन शब्दों का प्रयोग करता है तो यह भी एक पॉजिटिव संकेत है। मसलन, आप दोनों ने एक घंटे के लिए मिलने का समय तय किया था। लेकिन डेट खत्म होने के बाद भी वह आपको कुछ देर और रूकने के लिए आग्रह करता है तो इसका अर्थ है कि उसे आपका साथ बेहद पसंद आ रहा है और वह आपके साथ रहना चाहता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन वेडिंग थीम में से आपको कौन सी है पसंद
बार-बार मैसेज या कॉल करना
फर्स्ट डेट के बाद अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार कॉल या मैसेज करता है तो इसका अर्थ है कि वह आपको मिस कर रहा है। ऐसा तभी होता है, जब उसे आप पसंद आई हों। ऐसे में वह आपका साथ पाना चाहता है और इसलिए वह आपको मैसेज व कॉल कर रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो समझ लीजिए कि उसे आप बेहद पसंद है। इसके अलावा, पहली डेट के बाद वह आपको यकीनन एक मैसेज करेगा और आपको यह कहेगा कि उसने आपके साथ एक अच्छा टाइम स्पेंड किया।
इसे जरूर पढ़ें: पार्टनर का प्यार सच्चा है या फेक, पहचानें इन संकेतों से
उसे महसूस करना
कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें हमेशा शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन आप उसे महसूस कर सकती हैं। मसलन, फर्स्ट डेट के दौरान सामने वाले व्यक्ति का व्यवहार व हरकतें आपको यह महसूस कराती हैं कि उसे आप पसंद हैं या नहीं। मसलन, अगर डेट के दौरान पूरे वक्त उसके चेहरे पर एक हल्की सी स्माइल है और वह आपकी बातों को बेहद ध्यान से सुनता है तो इसका अर्थ है कि उसे आप अच्छी लगीं। वहीं अगर वह इधर-उधर देखता है या फिर बातचीत के दौरान वह फोन में बिजी है तो यह दर्शाता है कि उसे आपमें कोई रूचि नहीं है और वह इस मीटिंग को जल्द खत्म करना चाहता है। इस तरह आप खुद भी इस चीज को महसूस कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।