herzindagi
sharad purnima  night importance

Sharad Purnima 2022:जानिए क्यों शरद पूर्णिमा की रात होती है बेहद खास?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों शरद पूर्णिमा की रात को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2022-10-09, 03:21 IST

हमारे देश में हर त्योहार मनाने के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण होता है। शरद पूर्णिमा मनाने का भी एक बेहद खास कारण है। आपको बता दें कि इस साल शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को है। शरद पूर्णिमा आश्विन मास की शुक्ल पक्ष के दिन हर वर्ष शरद पूर्णिमा के रूप में लोग मनाते हैं।

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। शरद पूर्णिमा की रात को घरों की छतों पर खीर रखते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शरद पूर्णिमा की रात का क्या महत्व होता है और यह बेहद खास क्यों मानी जाती है।

शरद पूर्णिमा का महत्व?

SHARAD PURNIMA

आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात निकलने वाले चांद की किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। इसलिए लोग इस दिन को अति शुभ माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस रात माता लक्ष्मी इस पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आती हैं। इसलिए लोग इस दिन लक्ष्मी माता के भोग के लिए खीर भी बनाते हैं। साथ ही लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग विधि-विधान के साथ पूजा भी करते हैं।

इसे भी पढ़ेंःSharad Purnima 2022 Wishes In Hindi: शरद पूर्णिमा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश

क्यों शरद पूर्णिमा की रात होती है खास?

आपको बता दें कि हिंदू ग्रंथों की मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा पर श्रीकृष्ण ने नौ लाख गोपिकाओं के साथ कई सारे रूपों में महारास रचाया था इसलिए इस रात का विशेष महत्व होता है।

आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा की रात पर महर्षी च्यवन को आरोग्य का पाठ और औषधि का ज्ञान अश्विनी कुमारों ने ही दिया था। इस कारण से अश्विनी कुमार आरोग्य के दाता हैं और पूर्ण चंद्रमा अमृत का स्रोत माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

साथ ही शरद पूर्णिमा पर उत्तर भारत के ज्यादातर लोग अपनी छत पर खीर बनाकर इसलिए रखते हैं ताकि चंद्रमा की अमृत की बूंदें भोजन में समा जाए। ऐसा माना जाता है कि इसके बाद खीर खाने से समस्त रोग दूर होते हैं। आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा पर अविवाहित कन्याएं व्रत रखती हैं और चन्द्र देव की पूजा अर्चना करके व्रत समाप्त करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Sharad Purnima 2022 Date: शरद पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

ऐसा माना जाता है कि इस तरह से व्रत करने पर कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर सवार होकर आती है और लोगों की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। कई लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका विशेष पाठ भी करते हैं।

इन सभी कारणों की वजह से शरद पूर्णिमा की रात को बेहद खास माना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: pexels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।