image

Margashirsha Purnima 2025: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा मार्गशीर्ष पूर्णिमा का प्रभाव? पंडित जी से जानें

किसी भी महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को बहुत खास माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है। मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा का दिन बहुत महत्वपूर्ण है और इसका हर राशि पर क्या प्रभाव होगा, यहां जानें। 
Editorial
Updated:- 2025-12-03, 14:49 IST

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 इस साल 04 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह तिथि एक ऐसा दुर्लभ संयोग लेकर आ रही है, जिसमें चंद्रमा की ऊर्जा, माता लक्ष्मी की कृपा और मार्गशीर्ष मास की पवित्रता एक साथ मिलकर सभी 12 राशियों के जीवन में खास बदलाव का संकेत दे रही है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए संकल्प, पूजा और दान आपके जीवन में कई गुना फल दे सकते हैं, इसी वजह से इसे साल की सबसे शुभ पूर्णिमा तिथियों में से एक माना जाता है। ज्योतिष में मार्गशीर्ष पूर्णिमा को बहुत महत्वपूर्ण तिथि के रूप में देखा जाता है। इस दिन चंद्रमा के विशेष गोचर के कारण मेष से लेकर मीन तक हर राशि पर अलग-अलग प्रकार की ऊर्जा प्रभाव डालती है। जहां इसके प्रभाव से कुछ राशियों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा और राशियों के उपाय भी जानें।

मेष राशि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के आस-पास मन थोड़ा अस्थिर रहेगा। किसी बात पर अचानक गुस्सा भी आ सकता है। आपके काम रुक-रुक कर चलेंगे, लेकिन आप कोशिश करेंगी तो नतीजे अच्छे मिल सकते हैं। रिश्तों के मामले में शांत रहना आपके लिए जरूरी होगा।

उपाय: चंद्रमा को दूध चढ़ाएं और रात के समय हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें।

aries zodiac horoscope margshirsha purnima

वृषभ राशि

पैसों से जुड़े कुछ पुराने काम दोबारा सक्रिय होंगे। किसी बात पर मन हिचकिचाएगा, लेकिन इसके बारे में फैसला आपको ही लेना होगा। आपका खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा।

उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई दान करें और एक दीपक माता लक्ष्मी के सामने जलाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Margashirsha Purnima Date 2025: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

मिथुन राशि

आज के दिन कुछ रिश्ते आपको साफ दिखाई देंगे। आपको इस बात का पता चलेगा कि कौन आपका है और कौन सिर्फ दिखावे के लिए आपका करीबी बन रहा है। इस दौरान इस बात का फर्क खुलकर सामने आएगा। इस दौरान आपका मन हल्का होगा, लेकिन आपको भावनात्मक थकान भी रह सकती है।

उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को हरे फल का दान करें।

कर्क राशि

आज के दिन आपकी भावनाएं तेज होंगी और परिवार से जुड़े विचार ज्यादा उठेंगे। इस दौरान आपको कोई बात अंदर से परेशान कर सकती है। धीरे-धीरे आपको समस्याओं का हल निकलता दिखाई देगा।

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और चावल का दान करें।

margshirash purnima effects on cancer zodiac

सिंह राशि

आज के दिन आपकी ऊर्जा मजबूत महसूस होगी, लेकिन कभी-कभी आप खुद को ज्यादा गंभीर समझ सकती हैं। आज के दिन किसी काम का आइडिया अच्छा चलेगा, लेकिन उतावलेपन पर कंट्रोल रखें।

उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और गुड़ का दान करें।

कन्या राशि

घर-परिवार के मामलों में कुछ स्पष्टता आएगी, लेकिन मन बार-बार सोच में उलझ सकता है। छोटी बात को बड़ा न बनने दें। मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन आपके लिए सामान्य बना रहेगा।

उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और मसूर दाल का दान करें।

तुला राशि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन आपकी बात लोगों को जल्दी समझ आएगी। कोई पुराना मामला सुलझने की संभावना है। मन भी पहले से हल्का बना रहेगा।

उपाय: चंद्रमा को शहद मिला जल अर्पित करें और सफेद कपड़ा दान करें।

इसे जरूर पढ़ें: Margashirsha Purnima Daan 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन सकते हैं बिगड़े हुए काम

वृश्चिक राशि

आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर आपका पैसा आएगा भी और खर्च भी होगा। मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, लेकिन किसी बात को दिल पर न लेना ही ठीक होगा।

उपाय: मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय के रूप में आप शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।

धनु राशि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि आपके लिए बहुत गहरी हो सकती है। आज आपके लिए खुद को पहचानने और समझने का समय है। कई बातें अचानक साफ हो जाएंगी और आप नया निर्णय लेने के बारे में सोचेंगी।

उपाय: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें और पीले फल का दान करें।

margshirash purnima effects on cancer zodiac

मकर राशि

कुछ पुरानी बातें फिर से याद आएंगी और मन एकांत जगह पर रहना चाहेगा। इस दौरान आप खुद के लिए समय निकालेंगे। आपकी भीतर की थकान भी उतरने लगेगी।

उपाय: पीपल को जल चढ़ाएँ और कंबल या गरम कपड़े दान करें।

कुंभ राशि

आज के दिन आपका सोशल सर्कल बदल सकता है। कुछ लोग दूर होंगे और कुछ नए चेहरे सही दिशा देंगे। यह समय आपको सोचने पर मजबूर करेगा।

उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं और कौवों को रोटी खिलाएं।

मीन राशि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा से जुड़ा कोई नया मोड़ मिल सकता है। आज के दिन काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन नतीजे भी अच्छे होंगे। ध्यान रखें कि बस भावनाएं फैसलों पर हावी न होने दें।

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और एक मुट्ठी चावल दान करें।

इस तरह मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन हर राशि के जीवन में नए मोड़ लेकर आएंगे। कुछ को आज की तिथि का लाभ होगा, तो कुछ के जीवन में बदलाव भी आ सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;