
हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर महीने में एक पूर्णिमा तिथि होती है जिसका विशेष महत्व होता है। ऐसे ही मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि को भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है। मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन विष्णु जी का पूजन माता लक्ष्मी समेत किया जाता है और चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान-दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि यदि आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करती हैं और चंद्रमा की पूजा करती हैं तो आपके लिए समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
मेष राशि वाले यदि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किसी जरूरतमंद को लाल रंग के वस्त्र दान करें या लाल अनाज का दान करें तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

वृषभ राशि के लोग यदि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफ़ेद चीजें जैसे चावल, चीनी या सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें तो आपको इसके शुभ फल मिल सकते हैं।
मिथुन राशि वाले लोग यदि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन हरी चीजों का दान करें तो आपके लिए सुख समृद्धि के योग बन सकते हैं। इस दिन हरी मूंग का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
कर्क राशि के लोग यदि इस दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों, कंबल आदि का दान करते हैं तो आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं। आप इस दिन गरीबों को भोजन भी कराएं तो आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि के लोग यदि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लाल चीजों का दान करें तो आगे का जीवन सुखमय बना रहेगा। यदि आप इस दिन जरूरतमंद को लाल वस्त्र उपहार में दें तो शुभ माना जाता है।
कन्या राशि वाले यदि इस दिन उड़द दाल का दान करें और साथ ही हरी मूंग का दान करें तो फलदायी होगा।
तुला राशि के लोग यदि पूर्णिमा तिथि के दिन सफ़ेद चीजों जैसे दूध, दही का दान करें तो उनके लिए फलदायी हो सकता है। इससे आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं।
अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो आप पूर्णिमा तिथि के दिन जरूरतमंदों को गुड़ और चने का दान करें। इससे आपके जीवन में शुभता बनी रहेगी और धन से जुड़े लाभ होंगे।
धनु राशि के लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पीली चीजों का दान करना चाहिए। यदि आप इस दिन पीले वस्त्र दान में दें तो उसका लाभ आके भविष्य में दिखाई देता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
यदि आपकी राशि मकर है तो आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन काली चीजों का दान करें। इस दिन काले वस्त्र दान करने से शनिदेव का पूर्ण आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

कुंभ राशि के लोग यदि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन काली चीजों का दान करें और जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र दान में दें तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस दिन आप रात में चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य दें।
मीन राशि के लोगों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मौसमी फलों का दान करने की सलाह दी जाती है। इस तरह का दान आपके जीवन के लिए बहुत शुभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी।
यदि आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार सही चीजों का दान करती हैं तो आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।