Sharad Purnima Wishes Quotes In Hindi: हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन कार्तिक मास शुरू होता है। इस पावन दिन को चांदनी के नीचे खीर रखी जाती है और अगली सुबह इसे प्रसाद के रूप ,ऐ खाया जाता है। इस विशेष मौके पर लोग मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ भी करते हैं।
इस ख़ुशी के मौके पर कई लोग एक-दो सप्ताह पहले से ही संदेशों के माध्यम से बधाई संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी शरद पूर्णिमा की बधाई संदेश अपने प्रियजनों को भेजना चाहते हैं तो इन्हें भेज सकते हैं।
1-आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर आज खुशी मनाएं,
चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाए,
सिर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं।
पूर्णिमा की बधाई!
2-शरद पूर्णिमा को आप
और आपके परिवार पर
सोमरस की बारिश हो और
सुख समृद्धि की वर्षा हो,
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
3-पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चन्द्रमा सबसे प्यारा
बिखेर कर अपनी चांदनी दें
हमको वो अपना आशीर्वाद!
शुभ शरद पूर्णिमा!
इसे भी पढ़ें: दशहरा के शुभ मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
4-शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर
बरसे देवताओं का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार!
5-पूर्णिमा का चांद कभी अमावस का कभी ईद का रूप
एक ही है परम पिता परमेश्वर और अनेक है उसके रूप
मुबारक हो शरद पूर्णिमा का त्यौहार!
(करवा चौथ शुभकामनाएं और संदेश)
6-शरद पूर्णिमा का चांद आपको मुबारक हो
इस साल की ठंड की शुरुआत मुबारक हो
चंद्रमा का आशीर्वाद आप पर जमकर बरसे
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार!
Recommended Video
7-शरद पूर्णिमा का ये खूबसूरत चांद
ले कर आए आपकी ज़िंदगी में
बहार और ख़ुशी हज़ार
मुबारक हो आपको शरद पूर्णिमा का त्योहार!
8-हो आप पर धन की वर्षा
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार!
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
इसे भी पढ़ें: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
9-हम ये मंगल कामना करते हैं कि
चन्द्रमा की रौशनी से आपका
घर-परिवार रौशन रहे
हैप्पी शरद पूर्णिमा!
10-घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
सभी संकटों का नाश हो
मन में सदा शांति का वास हो
मुबारक हो शरद पूर्णिमा का त्यौहार!
11-दीप जले तो रोशन आपका जहान हो
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे
पूरा आपका हर अरमान हो।
हैप्पी शरद पूर्णिमा!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।