Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:50 AM IST

Sharad Purnima 2022 Date: शरद पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sharad Purnima को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं इस साल शरद पूर्णिमा कब है।   
Updated:- 2022-10-08, 16:23 IST
image

Sharad Purnima 2022 Date: साल में एक बार आने वाली शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन पूजा करते वक्त शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की रोशनी सभी दिशाओं में फैली होती है।

अच्छी सेहत, लंबी आयु और लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए आप भी शरद पूर्णिमा पर विधि विधान से पूजा करें। आइए जानते हैं इस साल शरद पूर्णिमा कब है और इस दिन का शुभ मुहूर्त। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ आरती दहिया ने शरद पूर्णिमा के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है। 

कैसे खास है शरद पूर्णिमा

Sharad Purnima

आश्विन मास की शुक्ल पक्ष के दिन को हर साल शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन निकलने वाली चंद्रमा की किरणें अमृत के समान होती हैं। इसके साथ-साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी इस दिन को बहुत खास माना जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः Sharad Purnima 2022 Wishes In Hindi: शरद पूर्णिमा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश

कब है शरद पूर्णिमा 

शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर रविवार के दिन है। मान्यता है कि इस पूरे दिन के दौरान विधि-विधान से पूजा अर्चना करने पर सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के बहुत निकट होता है। माना जाता है कि सालभर में सिर्फ इसी दिन चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। कुछ लोग शरद पूर्णिमा को  'कोजागरी पूर्णिमा' और 'रास पूर्णिमा' के नाम से भी जानते हैं।

शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 

शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को सुबह 03:41 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर 02:24 पर खत्म होगी। इस समय काल के दौरान कोई भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकता है। वहीं इस दिन शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय का समय शान 05:51 बजे बताया जा रहा है। (वास्तु के अनुसार रखें माता लक्ष्मी की तस्वीर)

इसे भी पढ़ेंः शरद पूर्णिमा में फिटकरी के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्‍मत

इस दिन खीर खाना क्यों होता है शुभ

शरद पूर्णिमा के दिन आपने बहुत से लोगों को छत पर खीर रखते हुए देखा होगा। कहा जाता है इस दिन आसमान से अमृत की वर्षा होती है। ऐसे में जो भी इस रात चंद्रमा के नीचे रखकर खीर खाता है उसे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। कई पौराणिक कथाओं में भी शरद पूर्णिमा के दिन खीर खाने के प्रचलन के बारे में बताया गया है। 

 

तो ये थी शरद पूर्णिमा से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इस दिन से जुड़ा कोई और उपाय जानना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran, HerZindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।