महिलाओं के फैशन में काफी तेज़ी से बदलाव आया है और कपड़ों के स्टाइल हमेशा बदले हैं। एक चीज़ जो 1800 के दशक से कॉमन रही है और महिलाओं और पुरुषों दोनों के ही लिए समान है वो है जीन्स। जीन्स का इस्तेमाल 1800 के दशक से किया जा रहा है और 1829 में जब से लेविस कंपनी ने छोटे-छोटे पॉकेट बटन्स लगाने शुरू किए थे तब से ही जीन्स की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अब वो हर किसी के वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा बन गई है।
जीन्स की बात करें तो इतनी कॉमन चीज़ से जुड़ी कई बातें हैं जिन्हें हम नहीं जानते हैं। इनमें से एक है जीन्स के पीछे होने वाला गैप। अधिकतर ये महिलाओं की जीन्स में दिखता है और ऐसा लगता है जैसे बिना बेल्ट के ये गैप और बढ़ता या घटता है। पर क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि ऐसा होता क्यों है?
तो चलिए आज जीन्स के बारे में ही थोड़ी बात कर लेते हैं और आपको ये बताते हैं कि महिलाओं की जीन्स पुरुषों के मुकाबले इतनी अलग क्यों होती है।
आखिर क्यों महिलाओं की जीन्स में पीछे की ओर दिखता है गैप?
इसके पीछे का सीधा सा लॉजिक है महिलाओं के फिगर से जुड़ा। पहले के जमाने में जहां कस्टम मेड कपड़े बनते थे तब इसे लेकर इतनी परेशानी नहीं होती थी, लेकिन अब जब सब कुछ एक लॉट में बनता है तो अलग-अलग बॉडी टाइप के लिए एक ही पैमाने पर कपड़े डिजाइन किए जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिलाओं की ब्रा में बना होता है Bow? जानें इससे जुड़े कई फैक्ट्स
दरअसल, जीन्स में हिप्स और कमर के साइज में थोड़ा तो अंतर होता है, लेकिन इसे बनाया एवरेज कमर के हिसाब से जाता है। जैसे 32 इंच हिप साइज है तो 26 इंच तक कमर हो सकती है, लेकिन अलग-अलग बॉडी टाइप के कारण कमर कई बार ढीली नजर आती है। ये ऐसे दिखती है जैसे पीछे की ओर गैप आ गया हो।
पुरुषों की जीन्स की बनावट ऐसी होती है जिससे उनका हिप एरिया बहुत ज्यादा सुडौल न लगे और बैक और फ्रंट में थोड़ी स्पेस रहे, लेकिन महिलाओं की जीन्स में हिप्स को फिगर हगिंग बनाने की कोशिश की जाती है और इसलिए कमर और हिप्स का मेजरमेंट और ज्यादा बदल जाता है। यही कारण है कि पीछे की ओर से गैप दिखने लगता है।
महिलाओं की जीन्स में बॉडी टाइप में हिप्स और कमर का अंतर 10 इंच तक भी हो सकता है। कुछ समय पहले लेविस ने ही इलास्टिक बैंड वाली जीन्स निकाली थी जो कमर में भी परफेक्ट फिट होती थी। इसके बाद जॉगर्स का चलन बढ़ा और पीछे दिखने वाले इस गैप की समस्या को स्टाइल से बदला गया।
हालांकि, कुछ जीन्स स्टाइल में ये समस्या बिल्कुल नहीं होती है जैसे-
- लो वेस्ट जीन्स
- मिड वेस्ट टाइट जीन्स
- बिना बटन वाली जीन्स या जॉगर्स आदि
पर हाई वेस्ट जीन्स में तो ये समस्या और ज्यादा दिखती है। ऐसे में अगर किसी जीन्स की फिटिंग अच्छी है तो आप बेल्ट लगाकर उसे कवर कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं के अंडरवियर पॉकेट से लेकर जीन्स की छोटी बटन तक, जानें ये 9 चीज़ें क्यों लगाई जाती हैं कपड़ों में
महिलाओं की जीन्स में पुरुषों के मुकाबले होते हैं ये अंतर-
महिलाओं और पुरुषों की जीन्स की बात करें तो और भी कई अंतर दिखेंगे, जैसे-
महिलाओं की जीन्स में जिपर छोटा होता है। महिलाओं को पुरुषों की तरह जिपर की जरूरत नहीं होती, लेकिन ये मौजूद होता है क्योंकि महिलाओं का हिप साइज पुरुषों की तुलना में बड़ा होता है और ये जिपर उन्हें जीन्स ठीक से पहनने में मदद करता है। अगर ये नहीं होगा तो हिप एरिया में जीन्स को चढ़ाना लगभग नामुमकिन सा होगा और अगर इसमें हमेशा इलास्टिक लगा दी जाएगी तो हिप एरिया में वो शेप नहीं दिखेगा जैसा फिटिंग वाली जीन्स में दिखता है।
महिलाओं की जीन्स में पॉकेट भी छोटे होते हैं। ये ज्यादातर सिर्फ फैशन के लिए होते हैं और ऐसा पहले से ही चला आ रहा है। आखिर क्यों इस तरह से बनाया जाता है उसके पीछे भी एक कारण है। इसका कारण बहुत ही डिटेल में इस स्टोरी में समझाया गया है। (महिलाओं की जीन्स में इसलिए नहीं होते गहरे पॉकेट्स)
Recommended Video
महिलाओं की जीन्स की लेंथ भी पुरुषों के मुकाबले 1-2 इंच कम ही होती है। ये भी उनके फिगर और हाइट के आधार पर ही किया जाता है। हालांकि, कुछ ब्रांड्स जीन्स में ज्यादा लंबाई रखते हैं, लेकिन उनका पेल्विक एरिया हमेशा छोटा ही रहता है। ऐसे में कई बार लंबी लड़कियों को जीन्स की फिटिंग के लिए थोड़ी समस्या हो जाती है।
तो ये थे महिलाओं की जीन्स से जुड़े कुछ फैक्ट्स जिनके बारे में आपको शायद पता नहीं होगा। इसके अलावा, जीन्स की पॉकेट्स में लगे छोटे-छोटे बटन्स की कहानी भी बहुत दिलचस्प है जो आपको इस लिंक पर क्लिक करके पता चल जाएगी। (आखिर क्यों जीन्स की पॉकेट पर होते हैं छोटे बटन)
फैशन से जुड़ी ये दिलचस्प स्टोरी आपको कैसी लगी ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।