herzindagi
image

World Aids Day 2025: क्या Condom के इस्तेमाल करने के बाद भी हो सकता है HIV? अगर आपके मन में भी है यह सवाल तो डॉक्टर से जान लीजिए जवाब

आज World AIDS Day है। एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने और इसके खतरे से लोगों को बचाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। एचआईवी और एड्स को लेकर कई भ्रांतियां हैं, लेकिन लोगों को इससे जुड़ी सही जानकारी नहीं है। कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि क्या Condom के इस्तेमाल करने के बाद भी HIV हो सकता है, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जान लेते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-01, 08:40 IST

आज World AIDS Day है। एचआईवी और एड्स का नाम आते ही लोगों के दिल में सबसे ज्यादा डर आने लगता है। इस बीमारी के बारे में कई भ्रातियां हैं, लेकिन लोगों को इसके विषय में सही जानकारी नहीं है। एड्स एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन एचआईवी वायरस से शरीर में प्रवेश करने के बाद इसे एड्स में बदलने में कई साल लगते हैं और आज के समय में एचआईवेी के साथ भी जीना संभव है। एचआईवी वायरस के शरीर में प्रवेश करने के बाद डॉक्टर की सलाह, दवाईयों और लाइफस्टाइल से जुड़े बदलावों की मदद से जीवन अवधि को बढ़ाया जा सकता है। इसके खतरे से बचने के लिए सुरक्षित सेक्शुअल रिलेशन जरूरी है। कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि क्या Condom के इस्तेमाल करने के बाद भी HIV हो सकता है, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जान लेते हैं। इस बारे में डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, शारदा हॉस्पिटल जानकारी दे रहे हैं।

क्या Condom के इस्तेमाल करने के बाद भी HIV हो सकता है ?

condom and hiv

  • एचआईवी से बचने के लिए सेफ सेक्शुअल रिलेशन बहुत जरूरी है। यह इससे बचाव के प्रभावी तरीकों से से एक है, लेकिन इसे सही से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
  • बेशक एचआईवी के खतरे से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन अगर इसका सही तरह से इस्तेमाल न किया जाए तो इसे यूज करने के बाद भी आप एचआईवी का शिकार हो सकती हैं।
  • अगर कंडोम फट जाए, ढीला हो जाए या सही तरीके से न पहना गया हो, तो संक्रमण का खतरा रह सकता है, लेकिन सही और लगातार इस्तेमाल करने पर कंडोम से एचआईवी होने का जोखिम बहुत कम हो जाता है।
  • कई बार सेक्शुअल रिलेशन बनाते समय लोग लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे लेटेक्स कंडोम कमजोर होकर फट सकता है। वहीं, अगर आप इंटिमेसी के दौरान कंडोम देर से पहन रहे हैं, तो भी रिस्क बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- World Aids Day: एचआईवी से एड्स होने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से समझें

HIV से बचने के लिए क्या करें?

सेक्शुअल रिलेशन बनाते समय हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें।
याद रखें कि सेक्शुअल रिलेशन से पहले इसे आराम से धीरे-धीरे सही तरीके से पहनें और बाद में धीरे-धीरे निकालें।
दवा लेने के लिए कभी भी सुइयां साझा न करें।

HIV के लक्षण महसूस होने पर क्या करें?

Is it possible to have HIV for 3 years and not know

अगर आपको एचआईवी के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सबसे पहले तो डॉक्टर से संपर्क करें और एचआईवी की जांच करवाएं। इसके बाद डॉक्टर की सलाह के आधार पर सही दवाइयां और खान-पान लें। याद रखें कि सही इलाज और लाइफस्टाइल की मदद से आप एक हेल्दी लाइफ जी सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- World AIDS Day 2025: महिलाओं में HIV कैसे होता है? अपनी सुरक्षा के लिए आज ही जान लें

एचआईवी के शुरुआती लक्षणों की पहचान न हो पाना, टेस्ट और इलाज की जानकारी न होना इसके खतरे को बढ़ा सकती है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।