Scam Alerts: ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हैं तो थोड़ा रुक जाएं, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

इन दिनों त्योहारों की सेल लग रही है। ऐसे में महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग कर अपनी मनपसंद चीजें ऑर्डर कर रही हैं, लेकिन शॉपिंग के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं। इस दौरान स्कैमर्स भी काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में ज्यादा ऑफर के चक्कर में आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। यहां दिए गए कुछ तरीकों से आप ठगी से बच सकती हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि ऑनलाइन के दौरान आप कैसे ठगी से बच सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- महिलाओं को हमेशा ऑफिशल वेबसाइट पर ही जाना चाहिए। यदि आप किसी चीज की शॉपिंग कर रही हैं तो सबसे पहले, जिस वेबसाइट से खरीद रही हैं, उसकी जांच कर लें। केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही शॉपिंग करें।
- सोशल अकाउंट यूज करते वक्त कुछ लिंक सामने आ जाते हैं, जिसमें हम ज्यादा ऑफर देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं और उसमें क्लिक कर बैठते हैं। इसके कारण आपका फोन हैक हो सकता है और आपकी सारी जानकारी किसी हैकर के पास जा सकती है।
- आप पेमेंट जब भी करें तो यूआरएल और सिक्योरिटी सर्टिफिकेट यानी https:// को जरुर चेक कर लें। अगर यूआरएल को स्कैन करने के बाद कुछ अलग तरीके का नाम दिखाई देता है या सिक्योरिटी सर्टिफिकेट नहीं है, तो हो सकता है कि ये फ्रॉड हो। ऐसे में आप पेमेंट करने की जल्दी ना करें।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी अपने पास रखती हैं 2 क्रेडिट कार्ड? जानें ऐसा करना कितना सही
- कोशिश करें कि आप जब भी ऑनलाइन ऑर्डर करें तो बैंक ट्रांसफर की जगह COD यानी कैश ऑफ डिलीवरी का इस्तेमाल करें। इससे आप झांसे में आने से बच सकती हैं। इससे अलग हमारे आसपास कहीं ऐसे टूल्स मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से आप स्कैमर को पकड़ सकती हैं। ऐसे में आप फ्री गिफ्ट, लकी ड्रॉ जैसे स्कीम्स पर बिना सोचे समझे क्लिक न करें।
- बता दें कि जब फेस्टिवल सेल शुरू हो जाती है तो हैकर्स इस दौरान कई फेक वेबसाइट और फर्जी लिंक जनरेट करने लगते हैं, इससे अलग नकली सपोर्ट नंबर और QR कोड भी हमारे आसपास होते हैं जो नकली मैसेज के जरिए हमारा ध्यान आकर्षित करते हैं। यदि आपको इस तरीके का कोई फेक एडवर्टाइजमेंट नजर आता है तो आप तुरंत बैंक या साइबर क्राइम सेल को सूचित करें।
- इन दिनों ज्यादातर फ्रॉड QR कोड के कारण हो रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हैं तो उस दौरान यदि आपको कोड पर पैसे भेजने के लिए कहा जाए तो थोड़ा रुक जाएं। अंजान वेबसाइट से QR कोड पर क्लिक ना करें।
इसे भी पढ़ें - इन 10 गलतियों के कारण आधार के साथ पैन कार्ड नहीं हो पाता लिंक, तुरंत कर लें ठीक
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।