शॉपिंग के लिए कौन सा कार्ड है बेहतर? जानें क्रेडिट और डेबिट कार्ड के बीच का वो अंतर जो बचा सकता है आपके हजारों रुपये

यदि आप शॉपिंग करने जा रही हैं तो आपको पहले पता होना चाहिए कि शॉपिंग के लिए डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में से कौन-सा कार्ड ज्यादा अच्छा है और किससे आपके सारे पैसे बच सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 
Updated:- 2025-12-22, 17:14 IST
debit card and credit card

आज के डिजिटल युग में शॉपिंग करने के लिए मार्केट जाने की जरूरत नहीं है और अगर मार्केट जा रहे तो कैश लेकर जानें कि बिल्कुल जरूरत नहीं होती है बल्कि हमारे पास कुछ मुख्य विकल्प मौजूद हैं, जिनके माध्यम से आप घर और बाहर आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग कर सकती हैं। बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग में हमारे पास तीन विकल्प होते हैं, आप कार्ड से पेमेंट कर सकती हैं, यूपीआई से या फिर कैश पेमेंट कर सकती हैं, लेकिन लोगों को ये कन्फ्यूजन होती है कि वे क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग के लिए पेमेंट करें या डेबिट कार्ड से। हालांकि, दोनों कार्ड देखने में एक जैसे हैं, परंतु उनके काम करने का तरीका और उनके कारण होने वाली बचत दोनों बेहद ही अलग है। ऐसे में अगर आप यह समझ जाएं कि शॉपिंग करने के लिए कौन से कार्ड का चुनाव करना सही है तो आप अपने हजारों रुपए बचा सकती हैं। जी हां, आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शॉपिंग करने के लिए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड में से कौन सा कार्ड ज्यादा अच्छा है। पढ़ते हैं आगे... 

शॉपिंग के लिए कौन सा कार्ड है ज्यादा अच्छा?

बता दें, डेबिट कार्ड सीधे बैंक के खाते से जुड़ा होता है यानी आप डेबिट कार्ड के पैसे को केवल उतना ही खर्च कर सकती हैं जितना खाते में जमा होता है। जबकि क्रेडिट कार्ड आपको एक क्रेडिट लिमिट देता है जो बैंक द्वारा निर्धारित होती है। इसे एक तरीके का लोन भी कह सकते हैं। 

 

credit and debit card

आप बैंक का पैसा खर्च करते हैं बाद में उसे चुकाते हैं। शॉपिंग में बचत के मामले में क्रेडिट कार्ड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

डेबिट कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग सुरक्षा के मामले में थोड़ा सा रिस्की होता है। ऐसे में आपके डेबिट कार्ड के साथ कोई फ्रॉड भी हो सकता है। ऐसे में पैसा सीधे बैंक के खाते से निकल जाता है, जिसे वापस पाने में समय लग सकता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड में फ्रॉड होने पर घबराने की जरूरत नहीं होती क्योंकि वो बैंक का पैसा होता है।  

इसे भी पढ़ें -Cyber Alert: अगर आपने देखा है 19 Minute 34 Second Viral Video, तो हो जाएं सावधान! हरियाणा पुलिस ने दी अहम चेतावनी

आप उस ट्रांजैक्शन को डिस्प्यूट कर सकती हैं और जांच पूरी होने तक आपको वह राशि देनी भी नहीं पड़ती है। क्रेडिट कार्ड में जीरो लायबिलिटी की सुविधा ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षा देती है।

credit and debit card (2)

बता दें, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है, जिससे भविष्य में यदि आपको होम लोन, पर्सनल लेना पड़े तो आसानी से मिल जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको समय पर बिल भी चुकाना होता है क्योंकि यदि समय पर बिल नहीं चुकाया गया तो भारी ब्याज और पेनल्टी लग सकती है।

इसे भी पढ़ें -लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले जरूर पूछें ये 3 सवाल, वरना 'हिडन चार्ज' जेब कर देंगे खाली

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।