How To Identify Any Fraudster With National Cyber Crime Reporting Portal: दिन प्रति दिन ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लोग काफी आसानी से ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। एक गलती से लोग अपनी जिंदगीभर की कमाई गवां बैठते हैं। स्कैमर्स लोगों को लूटने के लिए कभी फेक कॉल्स तो कभी नकली UPI लिंक का इस्तेमाल करते हैं। एक कॉल आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। ऐसे में किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल पर विश्वास ना करें।
सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कई तरह की मुहिम चला रही है, इसके बाद भी ठगी करने वाले आए दिन कोई नया तरीका खोज निकालते हैं। अगर आप किसी तरह की ऑनलाइन ठगी का शिकार नहीं होना चाहते हैं, तो आपको सरकार द्वारा जारी एक पोर्टल की मदद से स्मार्ट बनना होगा। आज हम आपको एक ऐसा सरकारी तरीका बताएंगे, जिससे कोई आपके साथ ठगी नहीं कर पाएगा। आइए जानें, ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें?
यह भी देखें-फ्रॉड करने के लिए स्कैमर्स कहां से निकालते हैं नाम, नंबर और तमाम डिटेल्स? आप भी जान लीजिए
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें?
किसी भी तरह के ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से बचने के लिए आपको NCCRP यानी कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद लेनी होगी। यहां आप ना केवल फ्रॉड कॉल्स की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, बल्कि तमाम नंबरों के रिकॉर्ड के जरिए फ्रॉड होने से पहले ही सारी जानकारी पा सकते हैं। इस सरकारी पोर्टल की मदद से आप किसी भी अनजान नंबर पर भरोसा करके पेमेंट करने से पहले उस शख्स के नाम, नंबर या UPI ID से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप ये भी पता लगा सकते हैं कि उसके खिलाफ पहले से कोई शिकायत तो दर्ज नहीं है। इस पोर्टल से आपको पेमेंट करने से पहले ही सामने वाले की जानकारी मिल सकती है।
फ्रॉड से बचने के लिए नंबर की जांच कैसे करें?
अगर आप किसी को पेमेंट करने से पहले ही पता लगाना चाहते हैं कि जिसे आप पैसे भेज रहे हैं, वह कोई स्कैमर तो नहीं है, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा...
- सबसे पहले आपको गूगल पर NCCRP सर्च करके इसकी साइट पर जाना है।
- Cyber Crime की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने पर दाईं ओर ऊपर आपको हैमबर्गर मेनू पर क्लिक करना है।
- इसके बाद, Report & Check Suspect के ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- अगले स्टेप में आपको Suspect Repository के ऑप्शन में जाना है। अब Check Suspect पर जाएं।
- अब यहां आपको उस शख्स की सारी डिटेल डालनी है। आप मोबाइल नंबर, ईमेल, UPI ID, बैंक अकाउंट नंबर जैसी कोई भी जानकारी डाल सकते हैं।
- अगर वह शख्स फ्रॉड होगा, तो आपको यहां उसकी सारी जानकारी मिल जाएगी।
यह भी देखें- आप भी हो गए हैं ऑनलाइन ठगी के शिकार तो मिलेगा पैसा वापस, जानें कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों