क्या आप भी अपने पास रखती हैं 2 क्रेडिट कार्ड? जानें ऐसा करना कितना सही
-1759145208781.webp)
क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई ऐसे मिथक हैं, जिन पर महिलाएं विश्वास कर लेती हैं। कुछ को लगता है कि क्रेडिट कार्ड रखने से बिना इस्तेमाल किए भी पैसे देने पड़ेंगे तो कुछ समझती हैं कि क्रेडिट कार्ड के कारण कर्ज हो सकता है। वहीं, महिलाएं डर के कारण इसे अपने पास रखती ही नहीं हैं, लेकिन बता दें कि कुछ ऐसी भी हैं, जिनके पास दो-दो क्रेडिट कार्ड हैं पर वे ये नहीं जानते कि 2 क्रेडिट कार्ड्स को रखने से उन्हें क्या फायदा हो रहा है। अगर आपके पास भी दो-दो क्रेडिट कार्ड हैं तो आपको पता होना चाहिए कि दो कार्ड्स रखने से क्या प्रभाव पड़ता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दो क्रेडिट कार्ड रखने से क्या हो सकता है। जानते हैं, इसके बारे में...
दो क्रेडिट कार्ड होने से क्या होता है?
दो क्रेडिट कार्ड होने से आपको कई तरह से फायदे मिल सकते हैं। यहां आपको निम्न तरीके बताए जा रहे हैं, जिनसे दो क्रेडिट कार्ड आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं:-
- ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स: दो क्रेडिट कार्ड होने से आप अलग-अलग खरीदारी पर ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकती हैं। उदाहरण से समझते हैं- आप एक कार्ड से ग्रॉसरी खरीदारी पर कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते हैं, जबकि दूसरे कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग पर अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में रिवॉर्ड प्वाॉइंट के माध्यम से बढ़िया तोहफा प्राप्त किया जा सकता है।
- बेहतर क्रेडिट स्कोर: दो क्रेडिट कार्ड होने से आपका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा हो सकता है। बशर्ते आप दोनों कार्डों के बिल समय पर भरें। अगर समय पर भुगतान नहीं किया तो परिणाम विपरित भी नजर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - चेक बाउंस का सिबिल स्कोर पर क्या पड़ता है असर? जानें
- प्रीमियम सुविधाएं: अगर आपके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं और उनमें से एक प्रीमियम कार्ड है, तो आपको एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री, होटल और रेस्टोरेंट पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स और छूट मिल सकती है। ऐसे में आप अब बिना ये सोचे कि आपके ज्यादा पैसे देने होंगे, आप जा सकती हैं।
- बिल मैनेजमेंट: दो क्रेडिट कार्ड होने से आप अपने बिलों को बेहतर ढंग से मैनेज कर सकती हैं। अगर किसी महीने पैसों की कमी होती है, तो आप दूसरे कार्ड से पहले की ईएमआई भर सकती हैं। इससे आपकी ईएमआई नहीं टूटेगी और आपका काम भी होता रहेगा।
इसे भी पढ़ें - जिस हिंदू महिला का न पति हो न बच्चा...उसकी मौत के बाद किसे मिलेगी संपत्ति? जानें सुप्रीम कोर्ट का जवाब
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।