रेखा ने ऐश्‍वर्या को लिखा open letter, खुद को बताया उनकी 'मां'

रेखा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन में एक अजब ही रिश्‍ता है। इस रिश्‍ते के तहत ही रेखा ने ऐश्‍वर्या को लिखे एक ओपन लेटर में खुद को उनकी 'मां' कह डाला है। आइए जानतें हैं लेटर में क्‍या लिखा है। 
Updated:- 2018-03-20, 10:44 IST
rekha wrote open letter to aishwarya rai bachchan  ()

 

बॉलीवुड की दिग्‍गज ऐक्‍ट्रेस रेखा भले ही ज्‍यादा फिल्‍मों में काम नहीं करती मगर उनका नाम सुर्खियों से कभी भी नहीं हटता। जहां रेखा के समय की अन्‍य ऐक्‍ट्रेसेस के बारे में कम ही लोगों को पता होगा वही रेखा अपनी एक्टिव सोशल लाइफ की वजह से हर समय चर्चा में रहती हैं। वैसे रेखा केवल अपनी सोशल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि और भी कई कारणों से हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उसमें से एक वजह उनके बच्‍चन परिवार से रिश्‍ते भी हैं।

Read More: बॉलीवुड की इन सास-बहु की जोडि़यों से ले टिप्स और सास के साथ रिश्तों में लाएं मिठास

rekha wrote open letter to aishwarya rai bachchan  ()

हालाकि यह बात सभी जानते हैं कि एक जमाने में अमिताभ बच्‍चन और रेखा के रिलेशनशिप को लेकर खूब बातें होती थीं। मैरिड अमिताभ ने इन बातों पर fullstop लगाने के लिए रेखा के साथ काम न करने की ही कसम खा ली। मगर आज भी रेखा और बच्‍चन परिवार किसी न किसी बहाने से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। भले ही अमिताभा किसी एवॉर्ड फंक्‍शन में रेखा के आमने सामने आने पर नजरे चुरा कर निकल जाते हों मगर रेखा आज भी जय बच्‍चन, अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन से बात करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। 

Read More: इन 7 टिप्‍स को अपनाएं और रिश्‍तों की कैपिटल का बैंक बैलेंस बढ़ाएं

हालहि में रेखा ने एक बार फिर इन डायरेक्‍टली बच्‍चन परिवार को यह जताने की कोशिश की है कि उन्‍हें उनकी कितनी फिक्र है और पर्सनली वह बच्‍चन फैमिली को कितना लाइक करती हैं। दरअसल रेखा ने अमिताभ बच्‍चन की daughter-in-law  और बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के लिए एक ओपन लेटर लिखा है। यह लेटर रेखा ने ऐश्‍वर्या के बॉलीवुड में दो दशक पूरे करने के मौके पर लिखा है। चौकाने वाली बात तो यह है कि इस लैटर में रेखा ने ऐश्‍वर्या पर काफी अपनापन जताया है और लैटर की शुरुआत में 'मेरी ऐश' लिखा है और वहीं लैटर के आखरी में 'रेखा मां' लिखा है। 

rekha wrote open letter to aishwarya rai bachchan  ()

रेखा ने खत के बीच में भी ऐश के लिए बहुत ही खूबसूरत बातें लिखी हैं। उन्‍होंने लिखा है, 'ऐश्‍वर्या रियल लाइफ हो या रील लाइफ तुम ने लाइफ के हर रोल को बहुत ही खूबसूरती से निभाया है। ऐश्‍वर्या तुम एक ऐसी महिला हो, जो उस नदी की तरह है जो किसी भी अर्टीफीशियल बनावट के आगे बढ़ते रहना चाहती है। हो सकता है कि समय के साथ लोग तुम्‍हारे काम को भूल जाएं, तुम ने क्‍या कहा और क्‍या किया उसे भी याद न रख पाएं मगर तुम ने अपने काम से जो लोगों को एहसास दिलाया है वे उसे कभी नहीं भूल पाएगें। तुम कितनी हिम्‍मती हो इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्‍म और परिवार को तुम कितने अच्‍छे से बैलेंस करके संभाल रही हो। तुम उन मदर्स के लिए मिसाल हो जो वर्किंग वुमन हैं। आराध्‍या को जो परिवरिश तुम ने दी है वो एक बेस्‍ट मदर केयर का example है। तुम्‍हें खुद को सबित करने के लिए कभी किसी को कोई प्रूव देने की जरूरत नहीं है। बेबी तुमने एक लंबा सफर तय किया है और इस सफर में जो तुम्‍हें कामयाबी मिली हैं उनकी तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्‍द नहीं है। '

 आपको बता दें कि एक्‍ट्रेस रेखा और ऐश्‍वर्या के बीच यह रिश्‍ता आज का नहीं है और रेखा ने खुद को ऐश्‍वर्या की मां यूंही नहीं कह दिया है बल्कि ऐश्‍वर्या खुद रेखा को अपनी मां कह चुकी हैं। दरअसल आराध्‍या के जन्‍म के बाद जब ऐश्‍वर्यान फिल्‍म जज्‍बा से बॉलीवुड में वापसी की थी तो उन्‍हें कमबैक अवॉर्ड दिया गया था, जो उन्‍हें खुद रेखा ने दिया था। तब ऐश्‍वर्या ने कहा था, 'मां, के हाथ से अवॉर्ड पाने से ज्‍यादा सम्‍मान की बात और क्‍या हो सकती है।' ऐश्वर्या की इस बात पर रेखा ने जवाब देते हुए कहा, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं कई सालों तक आपको ऐसे ही अवॉर्ड देती रहूं.

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।