Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:16 AM IST

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की मां ने खुद को बताया गौरव खन्ना का फैन; अमाल मलिक के बारे में कही यह बात, क्या घर में अब बदलेंगे रिश्तों के समीकरण?

बिग बॉस 19 फैमिली वीक में आज फरहाना भट्ट की मम्मी घर में कदम रख चुकी हैं। उनकी एंट्री का प्रोमो कल आउट हो चुका है। अपनी मां को देखकर फरहाना फूट-फूटकर रोती नजर आईं। वहीं उनकी मम्मी ने खुद को गौरव खन्ना का फैन बताया, जिसने सभी को शॉक कर दिया।
Updated:- 2025-11-19, 12:20 IST
image

बिग बॉस 19 में यह हफ्ता फैमिली वीक है और सभी घरवालों के परिवारवाले घर में एंट्री कर रहे हैं। अभी तक कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर कौर के पापा घर में आकर जा चुके हैं और फिलहाल घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला मौजूद हैं। आज घर में फरहाना भट्ट की मम्मी कदम रखने जा रही हैं। उनकी एंट्री का प्रोमो कल सामने आया था और इस प्रोमो में फरहाना का एक अलग ही साइड देखने को मिला। बिग बॉस हाउस में अपने झगड़ों के लिए फेमस फरहाना अपनी मां को देखकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उनकी मां ने घर में आकर खुद को गौरव खन्ना का फैन बताया। साथ ही अमाल मलिक से भी कुछ ऐसा कहा, जिसने उनकी बोलती बंद कर दी। चलिए आपको बताते हैं कि फरहाना की मम्मी की एंट्री के साथ ही घर में रिश्तों के समीकरण कैसे बदलने वाला है और क्या कुछ खास हो सकता है?

फरहाना की मम्मी ने खुद को बताया गौरव खन्ना का फैन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


बिग बॉस हाउस में फरहाना भट्ट की मम्मी कदम रख चुकी हैं और उनकी एंट्री घर में काफी कुछ बदल सकती है। बिग बॉस हाउस में सभी घरवाले इस बात को लेकर फरहाना के साथ मजाक कर रहे थे कि जब उनकी मम्मी घर में आएंगी, तो वह कैसा बर्ताव करेंगी और अब फाइनली उनकी मम्मी की घर में एंट्री हो चुकी है। प्रोमो में दिखाया गया है कि फरहाना की मम्मी खुद को गौरव खन्ना का बहुत बड़ा फैन बताती हैं और इसके बाद गौरव उनसे कहते हैं कि यह बात आप फरहाना को बताइए। इसके जवाब में फरहाना की मम्मी कहती हैं, "अरे इसे टीवी का क्या पता..." इसके बाद वे तीनों हंसने लगते हैं। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना ने बीच जोरदार लड़ाई हुई थी और फरहाना ने गौरव से कहा था कि उन्हें कोई नहीं जानता है और वह टीवी के सुपरस्टार नहीं हैं। इसे लेकर उन्हें सलमान खान से काफी फटकार पड़ी थी और सलमान खान ने वीकेंड के वार में कहा था कि उन्होंने और उनकी मम्मी ने भी गौरव के शोज देखे हैं। अब इसके बाद फरहाना की मम्मी के स्टेटमेंट ने उनकी बोलती पूरी तरह बंद कर दी।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की लव लाइफ को लेकर किए जा रहे हैं चौंकाने वाले दावे! क्या चैनल के करीबी से रिश्ता होने के कारण पहले ही हफ्ते में बाहर होने के बाद भी हुई थी वापिसी?

फरहाना भट्ट की मम्मी ने अमाल मलिक को लेकर कही यह बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farrhana Bhatt (@farrhana_bhatt)

बिग बॉस हाउस में पेरेंट्स की एंट्री के साथ ही काफी कुछ बदलता दिख रहा है। फरहाना भट्ट की मम्मी ने जहां खुद को गौरव खन्ना का फैन बताया, वहीं अमाल मलिक को लेकर भी कुछ ऐसा कहा जिसने उनकी बोलती बंद कर दी। दरअसल अमाल ने फरहाना की मम्मी से कहा कि फरहाना की जबान बहुत लंबी है। इसके जवाब में फरहाना की मम्मी ने कहा, "पर आपसे कम...।"असल में वह घुमा-फिराकर फरहाना जिस तरह के शब्द बोलती हैं, उसकी शिकायत कर रहे थे पर फरहाना की मम्मी के जवाब ने उन्हें बिल्कुल चुप कर दिया और घरवाले हूटिंग करने लगे।

 

यह भी पढ़ें- क्या मालती चहर हैं अमाल मलिक की एक्स गर्लफ्रेंड? बिग बॉस 19 में आने से पहले दोनों के बीच हुई थी यह बात, यूजर्स बोले अब बदल जाएगा गेम


बिग बॉस का सफर कुछ ही हफ्तों में अपने फिनाले तक पहुंचने वाला है। गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट दोनों ही ट्रॉफी के स्ट्रॉन्ग दावेदार माने जा रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Instagram/Gaurav Khanna, Farrhana Bhatt

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।