जया बच्चन का शादी को लेकर दिया बयान हुआ वायरल; मैरिज को बताया आउटडेटेड, बोलीं मैं नहीं चाहती नातिन नव्या करे शादी

जया बच्चन अक्सर अपने बयानों और गुस्से को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने न केवल शादी को आउटडेटेड बताया है, बल्कि यह भी कहा है कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी नातिन नव्या नवेली शादी करें।    
Updated:- 2025-12-01, 18:48 IST
image

जया बच्चन अक्सर अपने स्टेटमेंट्स और गुस्से को लेकर लाइमलाइट में आ जाती हैं। संसद में दिया बयान हो या पैपराजी पर भड़कना, 77 साल की एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय भी सामने आ रही है। जया बच्चन ने न केवल शादी को आउटडेटेड बताया, बल्कि यह भी कहा कि वो नहीं चाहतीं कि उनकी नातिन नव्या नवेली शादी करें। चलिए आपको बताते हैं कि जया बच्चन ने क्या कहा है और क्यों उनका बयान सुर्खियां बटोर रहा है?

जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड

jaya bachchan viral statement on wedding

We The Women संग बातचीत में जया बच्चन ने शादी को लेकर अपनी राय रखी है। इस इवेंट में उन्होंने कहा कि आजकल शादी काफी आउटडेटेज हो गई है और वो नहीं चाहती हैं कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करें। उन्होंने यह भी कहा कि यंग महिलाओं को अपने बच्चों की परवरिश कैसे करनी चाहिए, इस बारे में सलाह देने के लिए अब वो बूढ़ी हो गई हैं। शादी की वजह से करियर छोड़ने पर भी उन्होंने अपनी राय रखी।उनसे पूछा गया कि क्या वो चाहती हैं कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी न करें, इस पर उन्होंने कहा मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करें...आजकल के बच्चे इतने स्मार्ट हैं कि वो किसी को भी पीछे छोड़ सकते हैं। उन्होंने शादी की तुलना दिल्ली के लड्डू से की और कहा कि आप खाएंहे तो भी मुश्किल में फंसेंगे और नहीं खाएंगे तो भी बाद में बुरा लगेगा।

यह भी पढें- अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं जया बच्चन, जानिए उनसे जुड़ी 5 कॉन्ट्रोवर्सीज

पैपराजी पर बयान को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं जया बच्चन

jaya bachchan statement on papraazi

जया बच्चन कई बार पैपराजी पर गुस्सा करती हुई नजर आई हैं और उनके ये वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए हैं। अब उन्होंने एक बार फिर पैपराजी पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मीडिया से मेरा रिश्ता बेहद खास रहा है, लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिश्ता जीरो है, ये लोग कौन हैं..क्या इन्हें देश के लोगों की रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेनिंग दी गई है...ये लोग बाहर गंदे कपड़े और टाइट पैंट पहनकर और हाथ में मोबाइल लेकर खड़े हो जाते हैं और सोचते हैं कि कि क्योंकि उनके हाथ में फोन है इसलिए वो आपकी फोटो ले सकते हैं।" उन्होंने पैपराजी के कपड़ो, एजुकेशन और बैकग्राउंड को लेकर भी काफी कुछ कहा है। उनके इस स्टेटमेंट पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ यूजर्स जहां उनकी राय को सही बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनका बयान पूरी तरह से गलत है और पैपराजी को लेकर उनका ऐसा कहना सही नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- जब अमिताभ संग अपने रिश्ते को लेकर जया बच्चन ने किया था चौंकाने वाला खुलासा, बिग बी की 'गर्लफ्रेंड' का भी किया था जिक्र


जया बच्चन पहले भी कई बार अपने स्टेंटमेंट्स और पैपराजी संग बर्ताव को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।