Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:34 AM IST

रवीना टंडन की बेटी करने जा रही हैं अजय देवगन के भतीजे के साथ इस फिल्म में डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी जल्द ही आपको अजय देवगन के भतीजे के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी हुई कुछ खास बातें।   
Updated:- 2023-01-23, 14:08 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी भी जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अगली एक्शन एडवेंचर फिल्म इस कारण से ही खूब चर्चा में भी है। इस फिल्म से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की भी बॉलीवुड एंट्री हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे। अभिषेक कपूर की अगली एक्शन एडवेंचर फिल्म में लीड रोल में राशा नजर आएंगी। 

फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू

upcoming movie of rasha thandani

आपको बता दें कि अभिषेक कपूर ने इस प्रोजेक्ट में काम शुरू कर दिया है लेकिन फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि इस फिल्म में अजय देवगन बेहद खास अंदाज में नजर आ सकते हैं और इस फिल्म में राशा और अमन के अलावा उनका भी महत्वपूर्ण रोल होगा।(एक्टिंग ही नहीं, बेहतरीन सिंगिंग भी करते हैं यह फिल्मी सितारे)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rasha (@rashathadani)

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कहानी की डिमांड के मुताबिक फिल्म में एक यंग एक्टर की जरूरत थी जिसके लिए अमन और राशा का चयन किया गया है।

इसे जरूर पढ़ें:53 की उम्र में ये है माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज़, इस ट्रिक से रखती हैं अपनी बॉडी का ख्याल

लीड हीरो हो सकते हैं अमन देवगन

आपको बता दें कि अभिषेक बॉलीवुड के दो बड़े स्टार किड्स यानी राशा और अमन देवगन को एक साथ इस फिल्म में लॉन्च करेंगे। अमन देवगन की बात करें तो वह मॉडलिंग का शौक रखते हैं। अमन इस डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड भी हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rasha (@rashathadani)

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से रवीना टंडन की बेटी राशा की फोटो भी बहुत वायरल हो रही हैं।(जब माधुरी दीक्षित ने छोड़ दिया था संजय दत्त का साथ, जानें इंटरेस्टिंग किस्सा) राशा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई कर रही थीं। हाल ही में राशा के स्कूल में विदाई समारोह रखा गया था और रवीना ने बेटी के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rasha (@rashathadani)

आपको बता दें कि इस साल मार्च में राशा 18 साल की हो जाएंगी। रवीना और अनिल थडानी भी फिल्म के इस प्रस्ताव से बहुत खुश हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म से पहले दोनों के लिए ट्रेनिंग सेशन भी रखा जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें:जानें कैसे मिली थी माधुरी दीक्षित को उनकी पहली फिल्म

वैसे तो अभिषेक ने अब तक सुशांत सिंह राजपूत, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, सारा अली खान जैसे कई सेलेब्स को भी लॉन्च किया है। अब देखना यह खास होगा कि राशा और अमन की शुरुआत कैसी होने वाली है।

यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि अमन देवगन और राशा थडानी इस फिल्म में कितना धमाल मचाते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- instagram 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।