जानें कैसे मिली थी माधुरी दीक्षित को उनकी पहली फिल्म

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में दर्शकों के दिलों की धड़कन माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं।</span>
Updated:- 2022-12-13, 13:46 IST
madhuri dixit first film in hindi

बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेस आईं और गईं लेकिन हर कोई दर्शकों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाया। आज भी कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो शुरुआत में तो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की गई लेकिन आगे चलकर उनका नाम कहीं छुप सा गया। वो हस्ति जो शुरुआत से लेकर आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं उसका नाम है माधुरी दीक्षित।

माधुरी को जितना पसंद उनके करिअर के शुरूआती समय में किया जाता था उससे भी ज्यादा आज पसंद किया जाता है। साथ ही उनकी फैन फॉलोविंग भी बढ़ी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरी दीक्षित के करियर की शुरुआत कैसे हुई और उन्हें पहली फिल्म कौन-सी और कैसे मिली? आज हम आपको इस लेख में माधुरी के फिल्मी करियर की शुरुआत से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने वाले हैं।

कैसी थी बचपन में माधुरी?

madhuri dixit childhood

आज की महान कलाकार 15 मई 1967 जन्मी माधुरी बचपन में एक पढ़ाकू लड़की थी जिनका सपना माइक्रोबायलोजिस्ट बनना था। शुरुआत में उनकी एक्टिंग में कोई रूचि नहीं थी लेकिन डांस का शौक उन्हें बचपन से रहा है। स्कूल में भी वह कई डांस कॉम्पिटिशन में भाग लिया करती थी। माधुरी अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और 3 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था।

इसे जरूर पढ़ें-करोड़ों रुपए के बने थे बॉलीवुड की इन 5 फिल्‍मों के सेट, कीमत सुन लगेगा झटका

कैसे मिली माधुरी को पहली फिल्म

madhuri dixit first film

माधिरु दीक्षित की पहली फिल्म थी अबोध जो राजश्री प्रोडक्शन की थी। राजश्री से जुड़े गोविन्द की बड़ी बेटी माधुरीदीक्षित की बड़ी बहन की दोस्त थी और गोविन्द ने माधुरी को स्कूल में परफॉमेंस करते ही देखा था। राजश्री वाले अपने फिल्म के लिए एक ऐसी ही लड़की की तलाश में थे जो मासूम से चेहरे की हो फिल्म इंस्डस्ट्री में नई हो।

डायरेक्टर ने मनाया माधुरी के मां-बाप को

madhuri dixit

हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बचे पढ़ाई-लिखाई करें। मधुर के माता-पिता भी यही चाहते थे और उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। गोविन्द जी ने माधुरी के माता-पिता से बात की और राजश्री वालों से मिलने के लिए उन्हें मनाया।(माधुरी दीक्षित से फ्री में सीखें डांस)

माधुरी के माता-पिता ने हां कर दी और माधुरी का ऑडिशन लिया गया जिसमें उनसे कुछ डायलॉग बुलवाये गए और एक डांस कराया गया। माधुरी हर टैस्ट में पास हो गई और फिर एक आम सी स्कूल पढ़ने वाली लड़की की किस्मत ऐसी बदली की वह बन गई बहुत बड़ी कलाकारा।

इसे जरूर पढ़ें-देखें माधुरी दीक्षित की 10 अनदेखी तस्वीरें

क्या आप माधुरी से जुड़े और भी रोचक किस्से जानना चाहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- instagram, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।