Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:21 AM IST

जब माधुरी दीक्षित ने छोड़ दिया था संजय दत्त का साथ, जानें इंटरेस्टिंग किस्सा

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं आप, चलिए जानें।</span>
Updated:- 2022-12-12, 19:07 IST
What happened between Sanjay Dutt and Madhuri Dixit

संजय दत्त अक्सर कंट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं। वहीं सभी जानते हैं कि संजय दत्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह सालों से बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ रहे हैं। वहीं उनका प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहा है। बता दे कि उन्होने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड थीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 308 गर्लफ्रेंड के बारे में नही बल्कि एक खास अफेयर के बारे में बताने वाले हैं।

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का चल रहा था अफेयर

when madhuri dixit left sanjay dutt know interesting story

एक जमाने में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर हुआ करता था। कहा तो यह भी जाता है कि संजय दत्त अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से काफी ज्यादा प्यार करते थे। वहीं बीते दिन में दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है। इस दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे भी काफी सुर्खियों में रहा करते थे। दोनों अक्सर एक साथ ही नजर आते थे। जब यह बात संजय दत्त की पहली पत्नी को पता चला तो उन्हें काफी बुरा लगा था।

ऋचा अमेरिका से आ गई थीं भारत

बता दें कि संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा थीं। इस दौरान ऋचा का तबियत ठीक नहीं हुआ करता था। वह कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर रही थीं। उन्हें जब पता चला कि संजय दत्त का नाम माधुरी दीक्षित के साथ जोड़ा जा रहा है तो वह अमेरिका में चल रहा अपना कैंसर के इलाज को छोड़कर भारत आ गई थीं। वहीं बता दे कि ऋचा की मौत कैंसर से हुई थी।

इसे जरूर पढ़ें-माधुरी दीक्षित के कारण बिना फीस काम करने के लिए तैयार हो गए थे शेखर सुमन, जानें कारण

ऋचा ने इंटरव्यू में किया था खुलासा

इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद ऋचा ने एक इंटरव्यू में कहा था। उन्होंने कहा था कि संजय को पहले कई बार माधुरी दीक्षित ने इमोशनल सपोर्ट दिया था। वही जब वह एक दूसरे से अलग हुए थे तो संजय दत्त बुरे तरीके से टूट गए थे। संजय दत्त उस दौरान काफी ज्यादा माधुरी दीक्षित से प्यार करते थे। वहीं कभी भी उन्होंने इस बारे में खुलकर बात नही किया था।

इसे जरूर पढ़ें-संजय दत्त की पहली फिल्म में इस अभिनेत्री ने निभाया था मां का किरदार, दूसरी फिल्म में किया था रोमांस

मुम्बई बम ब्लास्ट के बाद दोनों हुए थे अलग

जब संजय दत्त का नाम मुम्बई बम ब्लास्ट में आया था। कहा जाता हैं कि उस समय के बाद से ही माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद से ही दोनों ने कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं


Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।