Ramadan Month Time Table 2025: रमजान के महीने का आज मुकम्मल होगा 19वां रोजा..यहां देखें सेहरी से लेकर इफ्तार का टाइम टेबल

Ramadan Kab Hai: रमजान का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है। आधा महीने गुजर चुका है और आज 19वां रोजा है। कल 20वां रोजा होगा और जल्द ही रमजान की शब-ए-कद्र की राते शुरू हो जाएंगी। बता दें इस महीने की शुरुआत शाबान के महीने के बाद और चांद देखने पर की जाती है। इस पूरे महीने में रोजा रखने वाले मुसलमान सेहरी से लेकर इफ्तार का खास ध्यान रखते हैं।
12 महीनों में रमजान को सबसे ज्यादा शुभ और मुबारक महीना माना जाता है। यह महीना शाबान के बाद आता है, जिसमें मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं, रोजे रखते हैं और कुरआन की तिलावत के साथ-साथ वह सभी काम करते हैं, जिनसे अल्लाह को राजी किया जा सके।
हर मुसलमान यही चाहता है कि रमजान हंसी-खुशी और शांति से गुजरे। कई लोग पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं और राशन खरीदकर रख लेते हैं। अगर आप भी इस बार रमजान की खास तैयारी कर रहे हैं, तो आइए पहले से ही जान लें सेहरी और इफ्तार का सही समय क्या है?
मुबारक और बरकतों से भरपूर महीना

रमजान सिर्फ इबादत का नहीं, बल्कि मोहब्बत करने और मांफी मांगने का भी महीना है। इस दौरान हर मुसलमान कई सारे काम करता है, गरीबों की मदद, जकात, सदका और इबादत..ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
इसे जरूर पढ़ें- रमज़ान के महीने से जुड़े ये रोचक तथ्य नहीं जानते होंगे आप
इस महीने में हर नेकी का सवाब कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और अच्छे कर्मों में शामिल रहने की कोशिश करते हैं।
2 मार्च से शुरू हुआ था रमजान का महीना (Ramadan Date 2025)

रमजान की तारीख चांद पर निर्भर करती है। इसलिए इस साल रमजान का महीना 2 मार्च से शुरू हुआ और अरब में पहला रोजा 1 मार्च को था। हालांकि, ईद की तारीख को भी चांद के हिसाब से बदला जा सकता है।
इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है, कि रमजान का महीना 30 मार्च को खत्म हो जाएगा। यह रमजान के आखिरी दिन यानी ईद-उल-फितर के चांद के दिखने पर ही तय होगा।
सेहरी और इफ्तार का समय (Sehri & Iftar Time 2025)
| तारीख | रोजा |
सेहरी टाइम | रोजा टाइम | |
| 02 Mar 2025 | 1 | 5:27 AM |
6:22 PM |
|
| 03 Mar 2025 | 2 | 5:26 AM | 6:23 PM |
|
| 04 Mar 2025 | 3 | 5:25 AM | 6:23 PM | |
| 05 Mar 2025 | 4 | 5:24 AM | 6:24 PM | |
| 06 Mar 2025 | 5 | 5:23 AM | 6:25 PM |
|
| 07 Mar 2025 | 6 | 5:22 AM | 6:25 PM |
|
| 08 Mar 2025 | 7 | 5:21 AM | 6:26 PM | |
| 09 Mar 2025 | 8 | 5:22 AM | 6:27 PM | |
| 10 Mar 2025 | 9 | 5:20 AM | 6:28 PM | |
| 11 Mar 2025 | 10 | 5:19 AM | 6:29 PM | |
| 12 Mar 2025 | 11 | 5:18 AM | 6:30 PM | |
| 13 Mar 2025 | 12 | 5:17 AM | 6:31 PM | |
| 14 Mar 2025 | 13 | 5:16 AM | 6:32 PM | |
| 15 Mar 2025 | 14 | 5:15 AM | 6:33 PM |
| तारीख | रोजा | सेहरी टाइम | रोजा टाइम | |
| 16 Mar 2025 | 15 | 5:08 AM | 6:34 PM | |
| 17 Mar 2025 | 16 | 5:07 AM | 6:35 PM | |
| 18 Mar 2025 | 17 | 5:06 AM | 6:37 PM | |
| 19 Mar 2025 | 18 | 5:05 AM | 6:38 PM | |
| 20 Mar 2025 | 19 | 5:04 AM | 6:39 PM | |
| 21 Mar 2025 | 20 | 5:03 AM | 6:40 PM | |
| 22 Mar 2025 | 21 | 5:02 AM | 6:41 PM | |
| 23 Mar 2025 | 22 | 5:02 AM | 6:42 PM | |
| 24 Mar 2025 | 23 | 5:01 AM | 6:4 PM | |
रामजान में क्या करें?
-1739964671026.jpg)
- रोजा रखना हर मुसलमान के लिए फर्ज है, लेकिन अगर आप बीमार हैं और दवा खा रहे हैं तो इसे न रखें।
- रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि अपनी इच्छाओं पर काबू पाकर अल्लाह की राह पर चलने का जरिया है।
- रमजान इबादत और अल्लाह के करीब जाने का महीना है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़नी चाहिए। साथ ही, तरावीह और तहज्जुद की नमाज भी पढ़नी चाहिए।
- जितना हो सके कुरआन की तिलावत करें, क्योंकि रमजान वह महीना है जिसमें पवित्र कुरआन नाजिल हुआ था, इसलिए इस महीने में कुरआन की तिलावत की जाती है।
- अगर आपको अल्लाह ने दिया है, तो जकात और सदका खूब दें। इस महीने में दिया गया जकात और सदका कई गुना बेहतर है।
- रमजान की आखिरी 10 रातें बहुत खास होती हैं, क्योंकि इनमें से एक लैलतुल-कद्र की रात होती है, जो हजार महीनों की इबादत से भी बेहतर है।
रमजान में क्या न करें?

- इस महीने में हर बुरे काम से बचें और अच्छे काम करें। अगर कोई इंसान रोजा रखकर भी झूठ बोले, गाली दे या गुस्सा करे, तो उसका रोजा अधूरा माना जाता है।
- रमजान में किसी की बुराई करना या उसके बारे में गलत सोचना, रोजे की पवित्रता को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए दूसरों के बारे में गलत सोचने और बुरा चाहने से बचें।
- अल्लाह ने हमें हर बुरी चीज से दूर रहने का मौका दिया है, इसलिए हराम चीजों से बचना जरूरी है। 12 महीने हराम खाना-पीना और शराब जैसी चीजों से दूर रहें।
- रमजान में वक्त की कीमत सबसे ज्यादा होती है। इसलिए पूरा दिन सोकर और फालतू चीजों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। साथ ही, मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया पर बेवजह वक्त जाया न करें।
- रमजान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह गुनाहों से बचने और अल्लाह के करीब जाने का महीना है। इसलिए इस पाक महीने में कुछ बुरी चीजों से खासतौर पर परहेज करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- Roza Rakhne or Kholne Ki Dua: रोज़ा रखने से लेकर रोज़ा खोलने की दुआ यहां जानें
अगर हम इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो हमारा रमजान ज्यादा फायदेमंद होगा और हम अल्लाह की रहमत और मगफिरत भी हासिल कर सकेंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
- कब से शुरू हो रहा है रमजान का पर्व?
- रमजान का पर्व 2 मार्च से शुरू हो रहा है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।