माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दान और पुण्य करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। गरीबों को दान देने और जरूरतमंदों की मदद करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साल 2025 में माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का स्नान भी है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है, जो शुभता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवता भी गंगा में स्नान करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पापों का नाश होता है। अब ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
माघ पूर्णिमा के दिन न करें लोहे की चीजों का दान
माघ पूर्णिमा के दिन लोहे की चीजों का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शनि देव नाराज होते हैं। शनि देव को लोहे का कारक माना जाता है और माघ पूर्णिमा के दिन लोहे का दान करने से शनि देव का अशुभ प्रभाव पड़ता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही पूर्णिमा शुभता का प्रतीक है। इस दिन लोहे का जान करने से व्यक्ति को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सुख-सौभाग्य में रुकावटें आने लग जाती है। इसलिए इस दिन लोहे की चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा के दिन न करें चांदी से बने चीजों का दान
माघ पूर्णिमा के दिन चांदी के संबंधित चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी को चंद्रमा का कारक माना जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने चरम पर होता है, इसलिए इस दिन चांदी का दान करने से चंद्र दोष लगने का भय रहता है। चंद्र दोष लगने से व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Purnima Kab Hai 2025: इस साल कब पड़ेगी माघ पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त और महत्व समेत यहां लें पूरी जानकारी
माघ पूर्णिमा के दिन न करें नमक का दान
माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान करने से बचना चाहिए। नमक का दान करने से सुख-सौभाग्य में अशुभ प्रभाव पड़ता है। माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान करने से घर में दरिद्रता आती है और आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक को राहु का प्रतीक माना जाता है और माघ पूर्णिमा के दिन राहु का प्रभाव अधिक होता है। इसलिए, इस दिन नमक का दान करने से राहु दोष लग सकता है और व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को कौन से फूल अर्पित करें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों