Karwa Chauth city wise moon timing

Karwa Chauth Chandrodaya Samay 2025: बस खत्‍म होने वाला है इंतजार, करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? यहां जानें चंद्रोदय का सही समय

Karwa Chauth Chandrodaya 2025: करवा चौथ का व्रत आज मनाया जाएगा। जानें आपके शहर में चांद कब निकलेगा? यहां पढ़ें करवा चौथ चंद्रोदय का सही समय, पूजन मुहूर्त और व्रत पारण का समय, ताकि आप सही समय पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोल सकें।
Editorial
Updated:- 2025-10-10, 17:27 IST

karwa Chauth का व्रत हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन लगभग हर विवाहित महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और चौथ माता की पूजा करती है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्‍य देने का भी विशेष महत्‍व है।

पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चौथ माता की पूजा करने के बाद महिलाएं चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने लगती हैं। मान्‍यता है कि इस दिन चंद्रमा को छलनी से देखकर महिलाएं जब अपने पति को देखती हैं, तो इससे उनकी उम्र बढ़ती है। इसके बाद ही महिलाएं व्रत का पारण करती हैं, पति के हाथ से जल और अन्‍न ग्रहण करती हैं।

इस दिन चांद के निकलने का हर महिला को बेसब्री से इंतजार होता है, मगर चंद्रमा हर शहर में अलग-अलग समय पर निकलता है। हमने मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी पंडित एवं ज्‍योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से चंद्रोदय और व्रत पारण समय पर बात की। वह कहते हैं, "करवा चौथ का चंद्रमा हमेशा ही बहुत खास होता है। इस बार तो वर्षा के कारण महिलाओं की समस्‍या बढ़ी हुई है। हालांकि, मौसम साफ रहता है, तो चंद्रमा सही समय पर ही उदय होगा।"

करवा चौथ पूजन समय

शाम 05 बजकर 55 मिनट से शाम 7 बजकर 10 मिनट तक करवाचौथ के पूजन के लिए शुभ समय रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें- Gemini से करवा चौथ पर सज-धज कर बनवाएं खूबसूरत तस्वीरें, इन Hindi AI Prompts से हर फोटो दिखेगी एकदम असली जैसी

Karwa Chauth moon darshan time

चंद्रोदय और पारण समय

करवा चौथ का चांद सभी शहरों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा। यदि बात करें कि सबसे पहले कहां नजर आएगा और कितने बजे दिखेगा, तो उस शहर का नाम पटना है। यहां रात में 07 बजकर 40 मिनट पर चांद निकलेगा। इसी समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं अपना व्रत खोल सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Aaj Ka Panchang 9 October 2025: इन शुभ मुहूर्तों में करें करवा चौथ की शॉपिंग, देखे आज का पंचांग

 

Karwa Chauth 2025 moon timing

शहर का नाम  चांद निकलने का समय 
 दिल्‍ली  रात 8 बजकर 13 मिनट
 नोएडा  रात 8 बजकर 13 मिनट 
 गाजियाबाद  रात 8 बजकर 11 मिनट
 फरीदाबाद  रात 8 बजकर 12 मिनट
 अमृतसर  रात 8 बजकर 10 मिनट 
 लुधियाना   रात 8 बजकर 10 मिनट 
 जालंधर  रात 8 बजकर 11 मिनट 
 चंडीगढ़  रात 8 बजकर 12 मिनट 
 जयपुर  रात 8 बजकर 20 मिनट 
 लखनऊ  रात 8 बजकर 05 मिनट 
 कानपुर  रात 8 बजकर 08 मिनट 
 आगरा   रात 8 बजकर 10 मिनट  
 प्रयागराज  रात 8 बजकर 07 मिनट 
 देहरादून  रात 8 बजकर 02 मिनट 
 शिमला   रात 8 बजकर 09 मिनट 
 मुंबई  रात 8 बजकर 35 मिनट 
 पुणे  रात 8 बजकर 37 मिनट 
 कोलकाता  शाम 7बजकर 45 मिनट  
 इंदौर   रात 8 बजकर 27 मिनट 
 भोपाल   रात 8 बजकर 33 मिनट
 पटना  शाम 7 बजकर 40 मिनट  
 रांची   शाम 7 बजकर 55 मिनट 
 चेन्नई   रात 8 बजकर 34 मिनट  
 अहमदाबाद  रात 8 बजकर 40 मिनट 
 बेंगलुरु  रात 8 बजकर 47 मिनट  

करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए बेहद पवित्र और श्रद्धा से भरा पर्व होता है। हरजिंदगी की ओर से हम इस त्‍योहार के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं। हर शहर में चंद्रमा के उदय का समय अलग-अलग है, आप ऊपर दी गई लिस्‍ट को ध्‍यान से देखें और समय अनुसार चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर व्रत का पारण करें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
Q1: क्या करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए अनिवार्य है?
A: नहीं, यह श्रद्धा, आस्था और प्रेम का प्रतीक है। महिलाएं अपनी इच्छा और श्रद्धा के अनुसार व्रत करती हैं।
Q2: करवा चौथ चंद्रमा का समय कैसे जानें?
A: आप अपने शहर का चंद्रमा उदय समय ऊपर दी गई सूची से देख सकते हैं।
Q3: क्या करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होता है?
A: हाँ, महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
Q4: क्या करवा चौथ के दिन बारिश होने पर चंद्रमा नहीं दिखे तो क्या करें?
A: यदि मौसम बादलों के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं देता, तो व्रत पारण के लिए घर में भगवान या चौथ माता की तस्वीर के सामने जल और अन्न ग्रहण करके पारण किया जा सकता है।
Q5: करवा चौथ के दिन चंद्रमा और पूजा का महत्व क्या है?
A: चंद्रमा को देखकर व्रत खोलना और चौथ माता की पूजा करना विवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए विशेष शुभ माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;