herzindagi
how husband should be after marriage

Qualities Of Husband: पति की ये खूबियां पत्नी के लिए ससुराल को बना देती हैं स्वर्ग

आज हम आपको उन खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपके पति में हो तो निश्चित ही आपको आपके ससुराल में मायके जैसा लाड़-प्यार मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2023-02-21, 15:20 IST

Pati Ki Khubiyan: शादी एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें बंधने के बाद आप उससे मुंह नहीं मोड़ सकते। इसी कारण से बोला जाता है कि जीवनसाथी चुनते वक्त कुछ खूबियों को परख लेना जरूरी है। आज हम आप से इसी बारे में बात करने जा रहे हैं।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि लड़की का ससुराल कैसा होगा और शादी के बाद उसका जीवन कैसा बीतेगा इसका निर्धारण लड़के का स्वभाव कर देता है। यानी कि कुछ खूबियां ऐसी होती हैं जो अगर होने वाले पति में हो तो पत्नी के लिए उसका सुसराल स्वर्ग सा सुंदर हो जाता है।

  • पति में अगर धार्मिकता का गुण होगा तो वह अपने घर में भी धर्म प्रिय होंगे। घर में कलेश (गृह क्लेश दूर करने के उपाय) पैदा होने से रोकने में सक्षम होंगे। अपन माता-पिता और पत्नी के बीच तालमेल सही तालमेल बैठाने के लायक होंगे।

husband personality traits

  • पति अगर दिखने में आकर्षक है तो अच्छी बात है लेकिन अगर उनकी बाहरी सुंदरता से ज्यादा वह आतंरिक रूप से सुंदर है तो अपनी पत्नी की कीमत समझेंगे और अपने वैवाहिक जीवन (वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के उपाय) को सुखी बनाने के लिए हमेशा कोशिशें करते रहेंगे।

इसे जरूरी पढ़ें:आपकी हथेली का रंग भी बताता है आपके बारे में बहुत कुछ खास

  • पति में अगर धैर्य यानी कि सब्र का गुण मौजूद होगा तो इससे वह विपरीत समय को भी पाने हक़ में करने में कामयाब रहेंगे। अपनी पत्नी और माता-पिता के रिश्तों को धैर्य के साथ समझेंगे और सम्भालेंगे भी।

husband personality after marriage

  • जिस भी पति में मधुर वाणी का गुण होगा वह बड़ी सरलता से पत्नी का मन जीतने में कामयाब रहेगा। इस गुण से भरपूर पति अपनी पत्नी के मन में बहुत विशेष आदर और प्यार पाते हैं। जिसके पीछे का कारण है कि ऐसे पति कभी अपनी पत्नी का अनादर नहीं करते और अपनी पत्नी के महत्व को समझते हैं।

इसे जरूरी पढ़ें:Shri Krishna: जब अपने भक्त का कटा सिर हाथ में लिए बैठे रहे थे श्री कृष्ण

  • माना जाता है कि पति में संस्कार देखना आवश्यक होता है। अगर होने वाला पति संस्कारों से सज्ज हो तो वह आपको पूर्ण समान और प्यार के साथ अपने जीवन और घर में स्थान देता है और अपने परिवार का आधार स्तंभ मान जिंदगी भर अपनी पत्नी का आभारी रहता है।

husband personality for wife

  • पत्नी और पति के बीच का रिश्ता प्यार और विश्वास पर आधारित होता है एस एमें अपने जीवनसाथी में इन सभी गुणों का निर्वाह करने के बाद ही उन्हें अपने पति के रूप में चुने।

तो ये थी वो खूबियां जो अगर पति में हो तो पत्नी ससुराल में खुशहाल जीवन बिता सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।