Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

आपकी हथेली का रंग भी बताता है आपके बारे में बहुत कुछ खास

अगर आपको किसी के बारे में जानना हो या खुद के बारे में कुछ पता लगाना हो तो इसके कई तरीके हैं। इन्हीं में से एक है हथेली का रंग।  
Updated:- 2023-02-21, 13:43 IST
image

Hatheli Ke Rang Se Jane Personality:  हिन्दू धर्म में कई शास्त्रों का वर्णन मिलता है। उन्हीं में से एक है हस्तरेखा शास्त्र। हस्तरेखा शास्त्र में न सिर्फ हथेली की रेखाओं को पढ़ कर व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सकता है बल्कि हथेली के रंग से भी कई चीजों के बारे में जाना जा सकता है। 

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें हथेली के रंग के मुताबिक व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी कई बातें बताईं जो न सिर्फ दिलचस्प हैं बल्कि चौंकाने वाली भी हैं। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं कि आपकी हथेली का रंग आपके बारे में क्या कहता है। 

पीली हथेली 

how palm tells about personality

जिन लोगों की हथेली का रंग पीला (पीले रंग से जुड़े वास्तु नियम) होता है वह जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं। ऐसे लोग अक्सर बीमारियों से घिरे रहते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव भी बड़ा चिड़चिड़ा होता है। ऐसे लोग जीवन में धन तो कमा लेते हैं लेकिन अत्यधिक मशक्कत के बाद। यानी कि ऐसे लोगों के जीवन में संघर्ष बहुत होता है। भाग्य का साथ इन्हें कम ही मिलता है। हालांकि ऐसे लोगों को आध्यात्म से जुड़े रहने पर भगवान का साथ और कृपा प्राप्त होती है।  

इसे जरूर पढ़ें: हथेलियों के आकार के आधार पर जानें अपना व्‍यक्तित्‍व

लाल हथेली 

जिन लोगों की हथेली का रंग अक्सर लाल रहता है उनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ऐसे लोग जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेते हैं बल्कि बेहद समझदारी के साथ दूरदर्शिता अपनाते हुए किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। हालांकि ऐसे लोग बेहद रोमांचित होते हैं और एक बार किसी चीज का शौक लग जाए तो उसे आसानी से छोड़ते नहीं है। 

how palm tells about money

सफेद हथेली 

यूं तो सफेद हथेली खून की कमी को दर्शाती है लेकिन कई बार कुछ लोगों की हथेली का रंग भी सफेद ही होता है। ऐसे लोग मानसिक तौर पर कमजोर और स्वभाव से भावुक होते हैं। ऐसे लोग मिलनसार भी होते हैं लेकिन बहुत जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। ऐसे लोग मन में कोई भी बात बैठा लेते हैं और किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: हाथ की रेखाएं बताती हैं व्यक्ति का व्यक्तित्व, आप भी जानें अपने बारे में

गुलाबी हथेली 

how palm tells about future

जिन लोगों की हथेली का रंग गुलाबी होता है उनका जीवन सुख-संपन्नता से बीतता है। ऐसे लोगों को समाज में भरपूर मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों का करियर भी सक्सेसफुल रहता है और मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी के मंत्र) की कृपा इन पर हमेशा बनी रहती है। ऐसे लोग समाज में अपना एक रुतबा कायम करते हैं और आध्यात्म से भी जुड़े रहते हैं। 

 

 

तो इस तरह हथेली के अलग-अलग रंग व्यक्ति के भविष्य और उसके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।