प्याज का रस लगाने से पहले मिला लें ये एक चीज, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं हेयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने बालों की देखभाल करने के लिए एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आज हम आपको प्याज के रस के साथ मिलाने के लिए एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप कर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।
बालों के लिए प्याज का रस
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने बालों की देखभाल करने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन केवल प्याज के रस का इस्तेमाल करने के बजाय आप इसके साथ एक खास तेल का इस्तेमाल कर एक मिश्रण तैयार कर सकती हैं साथ ही अपने बालों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।
प्याज के रस के साथ मिलाएं नीम का तेल
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि आप प्याज के रस के साथ आप नीम के तेल को मिला सकती हैं। नीम का तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अगर आप प्याज के रस के साथ नीम का तेल मिलाती हैं, तो यह आपके बालों को जड़ से मजबूत बना सकता है, साथ ही डैंड्रफ से जुड़ी परेशानियों को भी कम कर सकती है। इस तेल को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इस तेल को बनाने का सही तरीका क्या है।
यह भी पढ़ें- White Hair Treatment: सफेद बालों को कैसे ठीक करें? ये शैंपू करेगा जादुई असर
खास मिश्रण बनाने का तरीका
- इस मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में प्याज का रस निकाल लें।
- प्याज का रस बनाने के लिए आप इसे मिक्सर में पीस सकती हैं और इसका पानी अलग कर सकती हैं।
- अब इस रस में दो बड़े चम्मच नीम का तेल मिला दें।
- इसके अलावा आप चाहें तो इसमें नारियल तेल भी मिक्स कर सकती हैं।
- अब इस मिश्रण को आप अच्छी तरह अपने बालों की जड़ों में लगा लें।
- इसे आप कम से कम 50 मिनट के लिए बालों पर लगाकर रखें।
- थोड़ी देर के बाद आप माइल्ड या हर्बल शैंपू से अपने बालों को धो सकती हैं।
- इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
- अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।